Author: Editor

रतलाम। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने दुबई में एशियन यूथ पैरा ओलम्पिक तैराकी स्पर्धा में रतलाम, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान दिव्यांग तैराक अब्दुल कादिर इंदौरी का अभिनंदन किया 7 श्री काश्यप ने अब्दुल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि 25 वर्ष पूर्व खेल चेतना मेला की शुरुवात जिस उद्देश्य से की गई थी , वो पूरा होता दिख रहा है। अब्दुल ने एशियन यूथ पैरा ओलम्पिक में 3 गोल्ड एवं 1 कांस्य पदक जीतकर दुनियाभर में रतलाम का नाम रोशन किया है। ज्ञातव्य है कि अब्दुल ने खेल…

Read More

– ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई : पंचायत रिकॉर्ड से खेल, शासकीय भूमि हड़पी – तत्कालीन सरपंच व दो सचिवों सहित सात लोगों पर गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण जावरा। ग्राम रियावन में करोड़ों की शासकीय जमीन घोटाले का पर्दाफाश आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू)भोपाल ने रतलाम जिले की ग्राम पंचायत रियावन में हुए गंभीर भूमि घोटाले का खुलासा करते हुए पूर्व सरपंच, दो पूर्व सचिवों और उनके परिजनों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। पंचायत रिकॉर्ड में हेरफेर कर ग्राम आबादी की बेशकीमती शासकीय भूमि हड़पने के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए हैं। पंचायत रिकॉर्ड गायब कर रची गई…

Read More

– जिन्होने अधिकारियों व बाबुओं से सेटिंग कर ली उन्है मिल गया पदनाम – बगैर सेटिंग के कई वरिष्ठ प्राध्यापक रह गए वंचित, कनिष्ठों को मिल गया पदनाम जावरा। उच्च शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया की पारदर्शिता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक वरिष्ठ सह प्राध्यापक ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिन सह प्राध्यापकों ने विभागीय अधिकारियों और बाबुओं से सेटिंग कर ली, उन्हें प्राध्यापक पदनाम मिल गया, जबकि पात्र होते हुए भी उन्हें 16 वर्षों तक जानबूझकर अटकाया गया। रतलाम गल्र्स कॉलेज से सेवानिवृत सह प्राध्यापक अर्थशास्त्र प्रार्थी डॉ मदनलाल गांगले…

Read More

– युनाइटेड फुटबॉल क्लब जावरा की पहल, फाइनल में एक गोल से रोमांचक जीत जावरा। युनाइटेड फुटबॉल क्लब जावरा द्वारा स्वर्गीय शंशाक दवे सर की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन खेल भावना और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। यह टूर्नामेंट सेवन-साइड फुटबॉल प्रारूप में आयोजित किया गया, जिसमें जावरा, नीमच, रतलाम, निम्बाहेड़ा सहित विभिन्न स्थानों की टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महेश दवे, शैलेन्द्र दवे, सत्यम दवे एवं दवे सपरिवार उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में बीएमओ डॉ. दीपक पलडिय़ा, मेडिकल एसोसिएशन के किशोर शाकल्य, संजय स्वर्णकार, मेहमूद छिपा एवं एडवोकेट…

Read More

— कांग्रेस नेता वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट ने राष्ट्रपति व राज्यपाल से की शिकायत जावरा। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर एक बार फिर उजागर हो गया है। रतलाम में आयोजित जिला विकास समिति की बैठक के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा लाडली बहनों को लेकर दिए गए बयान को कांग्रेस ने महिलाओं का खुला अपमान करार दिया हैं। कांग्रेस नेता वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट ने जारी बयान में कहा कि भाजपा एक ओर लाडली बहनों को सम्मान देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उन्हें राजनीतिक कार्यक्रमों में जबरन उपस्थिति के लिए बाध्य करने जैसा व्यवहार…

Read More

– 140 पौधों से सजी हरियाली, सिविल हॉस्पिटल परिसर में नई पहल – मानव सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण की मिसाल – भारत विकास परिषद शाखा जावरा का सराहनीय प्रयास जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा मानव सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और अनुकरणीय पहल करते हुए सिविल हॉस्पिटल जावरा परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद द्वारा निरंतर देहदान, नेत्रदान जैसे महादान प्रकल्पों के साथ-साथ पर्यावरण संवर्धन को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। 140 पौधों का रोपण, भविष्य में बनेंगे छायादार वृक्ष – कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद अध्यक्ष…

Read More

– सीसीटीवी, रात्रि निगरानी, दानपात्र प्रबंधन सहित कई बिंदुओं पर दिए गए स्पष्ट निर्देश जावरा। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर रविवार को नगर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पुजारी संघ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर के समस्त मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह चौहान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी मंदिर परिसरों में समिति के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ। साथ ही रात्रि के समय मंदिर परिसर में किसी न…

Read More

– माननखेड़ा चौकी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की प्रभावी कार्रवाई, लाखों की मादक सामग्री बरामद रतलाम/जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेककुमार लाल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में पुलिस चौकी माननखेड़ा द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 13 दिसंबर 2025 की रात्रि को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार…

Read More

जावरा। जैन सोशल ग्रुप मेंन द्वारा निरंतर किए जा रहे मानव सेवा, जीव दया एवं परोपकार के कार्यों से अभिभूत होकर समाजसेवी एवं युवा उद्योगपति श्री सुनील कोठारी ने जरूरतमंदों के लिए 51 ऊनी कंबल प्रदान किए। कड़ाके की सर्दी के बीच यह सेवा कार्य गरीब एवं असहाय लोगों के लिए राहत और संवेदनशीलता का संदेश लेकर आया। इस अवसर पर कोठारी ने कहा कि मनुष्य जीवन केवल अपने और परिवार तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि परमार्थ के कार्यों से ही जीवन की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है। मानव सेवा, जीव दया तथा पशु-पक्षियों की सेवा करने वाला व्यक्ति…

Read More

– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयास रंग लाए, अब जावरा में होंगी और अधिक जटिल सर्जरी जावरा। विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास लगातार सफल होते जा रहे हैं। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के अथक प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल जावरा में एम.एस. (सर्जन) एवं एनेस्थेटिक सर्जन की नियुक्ति राज्य शासन द्वारा की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। सिविल हॉस्पिटल जावरा के मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम…

Read More