सब वही, बस सोच नई- किड्स ज़ी प्लेस्कूल जो की अब होगा जेपीएस किड्स नाम से संचालित – श्री मूणत
जावरा। जावरा नगर के बीचों-बिच आजाद चौक समीप स्थित किड्स ज़ी प्लेस्कूल का एनुअल डे सेलिब्रेशन 16 फरवरी सोमवार को सायं रतलाम रोड स्थित जावरा पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में प्लेस्कूल के नन्हें मुन्नों ने शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा व तालियाँ बटौरी। आयोजन को मूणत ग्रुप की सर्वेसर्वा, वर्तमान मार्गदर्शक व बिज़नस एवं एजुकेशनल एसोसिएट्स बोर्ड की व्यस्थापक श्रीमति रोशन देवी जी मूणत का आतिथ्य प्राप्त हुआ। श्रीमति मूणत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जेपीएस के प्रांगण में किड्स ज़ी के अभिभावकों व समस्त टीमों का जमावड़ा शाम को देखा जा सकता था।
फंक्शन का शुभारंभ व अतिथि आगमन –
एनुअल डे फंक्शन में शाम 5 बजे का समय रहा और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मूणत ग्रुप की सर्वेसर्वा, वर्तमान मार्गदर्शक व बिज़नस एवं एजुकेशनल एसोसिएट्स बोर्ड की व्यस्थापक श्रीमति रोशन देवी जी मूणत के पधारने से गतिविधियां प्रारंभ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के श्री चरणों दीप को प्रज्वालित कर किया। जिसके बाद अतिथि का जेपीएस प्राचार्य श्री पीयूष मूणत एवं किड्स ज़ी प्राचार्य श्री सुबाहु मूणत ने स्वागत सत्कार किया | साथ ही कार्यक्रम की बैला आगे बढी।
अतिथि के प्रेरक शब्द व शिक्षा –
आज इस सुंदर और रंग-बिरंगे वार्षिक उत्सव के अवसर पर यहाँ नन्हें होनहारों के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। सबसे पहले मैं इस शानदार आयोजन के लिए किड्स ज़ी प्लेस्कूल के पूरे परिवार को दिल से बधाई देती हूँ। बच्चे किसी भी समाज और राष्ट्र का भविष्य होते हैं। जिस प्रकार बीज को सही मिट्टी, पानी और देखभाल मिलती है तो वह एक मजबूत वृक्ष बनता है, उसी प्रकार हमारी अच्छी सेवा-कार्यो से बचपन में मिली शिक्षा और संस्कार बच्चों को जीवन में सफल और जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।
मैं यहाँ उपस्थित सभी शिक्षकों को विशेष धन्यवाद देना चाहती हूँ, जो बच्चों को केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास भी दे रहे हैं। प्यारे बच्चों, आज आप सबने जो नृत्य, गीत और प्रस्तुतियाँ दोगे, वह अद्भुत होगी क्यूंकि आप सभी बहुत प्रतिभाशाली दिखाई दे रहे है। हमेशा सीखते रहिए, सवाल पूछते रहिए और अपने सपनों को कभी छोटा मत समझिए। प्रियअभिभावकगण, आपका सहयोग और प्रोत्साहन ही बच्चों की सबसे बड़ी ताकत है। बच्चों के साथ समय बिताइए, उन्हें सुनिए और उनके सपनों को उड़ान दीजिए। मूणत ग्रुप की ओर से मैं यह कहना चाहूँगी कि हम हमेशा शिक्षा और समाज के विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का समर्थन करते रहेंगे, क्योंकि एक शिक्षित और संस्कारी पीढ़ी ही देश को आगे बढ़ाती है। अंत में, मैं एक छोटी सी बात कहना चाहूँगी— “बचपन जितना खुशहाल होगा, भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।” इसी आशा के साथ मैं सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।
किड्स एनुअल डे प्रोग्राम्स –
कार्यक्रम में लैंप लाइटनिंग सेरेमनी के पश्चात् जेपीएस के विद्यार्थियों द्वारा वेलकम डांस किया जिसके बाद आकर्षक गणेश वंदना की परफॉरमेंस दी गयी। मंच पर रंग-बिरंगी लाइटो में सीनियर-केजी के नन्हें मुन्नें बच्चों ने जब चार्ली चैपलिन डांस की प्रस्तुति दी सभी के ठहाकों ने तालियों की जगह लेली। जूनियर केजी बॉयज ने डीप योगा एंड स्पोर्ट्स , मदर-सन डांस पर यशोदा व कृष्णा थीम डांस, तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर डांस परफोर्मेन्स, मदर-डॉटर का राजस्थानी सॉंग थीम पर, किड्स ज़ी टु जेपीएस वेलकम डान्स, बाबुराव फनी कॉमेडी परफार्मेन्स एवं अन्तिम प्रोग्राम रेस्पेक्ट फॉर टीचर्स – ग्रेजुएशन ट्रिब्यूट । कार्यक्रम के सभी परफॉरमेंस दिलचस्प और आकर्षण का केंद्र बने रहे । जिन्हें अंत तक अभिभावकों ने निहारा ।
सकरात्मक बदलाव व अनाउंसमेंट –
जीपीएस प्राचार्य श्री पीयूष मूणत ने अपने संबोधन में किड्स प्लेस्कूल की योजनाओ के बारे में बताते हुए मंच से कहा, आज मेरे लिए अत्यंत हर्ष व गर्व की बात है की हम सब मिलकर एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे है।जावरा पब्लिक स्कूल सदैव शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता का प्रतीक रहा है, और हम उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए किड्स जी प्ले स्कूल को एक नई पहचान देने जा रहे है।
यह एक संकल्प है — एक नई सोच को आगे बढ़ाने का, एक सपने को साकार करने का, और जावरा पब्लिक स्कूल के नए ब्रांड जेपीएस को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का। हम बदल नहीं रहे हैं — हम उन्नति कर रहे हैं। “बदलाव प्रकृति का नियम है, लेकिन उन्नति हमारा निर्णय है।” और जेपीएस में हम हर दिन प्रगति को चुनते हैं। अगले शेक्षणिक सत्र से हमारे नन्हे मुन्नों का यह विद्यालय मात्र जेपीएस किड्स के नाम से जाना जायेगा। यह उसी मजबूत नींव को और सशक्त, व्यवस्थित और उत्कृष्ट बनाएगा।
नव शेक्षणिक सत्र व स्थाई विश्वास –
जेपीएस किड्स के प्राचार्य श्री सुबाहु मूणत ने भी आगामी सत्र के वार्षिक शेक्षणिक कैलेंडर व नीतियों के बारे में जानकारियां देते हुए कहा की प्रारंभ से ही सशक्त शैक्षणिक दृष्टिकोण, समृद्ध और सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम, प्राथमिक कक्षाओं में सहज, अधिक अवसर और व्यापक अनुभव और आत्मविश्वासपूर्ण प्रवेश। अब बच्चों को आगे के लिए किसी अन्य विद्यालय की आवश्यकता नहीं —
वही परिसर, वही मूल्य, और अधिक सशक्त व्यवस्था। बच्चों के लिए स्थिरता, अभिभावकों के लिए विश्वास। हम बच्चों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार करते हैं। नेतृत्व, रचनात्मकता, अनुशासन और संस्कार — यही हमारी पहचान है। इसी विश्वास के साथ नवीन सत्र के लिए एडमिशन भी हो रहे है।
एनुअल डे आभार व समापन –
एनुअल डे कार्यक्रम के सभी नन्हे बच्चो की पेर्फोर्मंसस से काफी प्रसन्न रहे। आयोजन में मूणत ग्रुप के डायरेक्टर्स श्री कमल जी मूणत, श्री विनोद जी मूणत, श्री अशोक जी मूणत व श्री शोभित जी मूणत उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में प्राचार्य श्री सुबाहु मूणत ने आभार माना। आयोजित कार्यक्रम में समस्त अभिभावकों के लिए स्वल्पाहार व सभी व्यवस्थाओ के लिए शिक्षकगण व स्टाफ मौजूद रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

