– गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर फ्रॉड तक की दी जानकारी, ब्रिलियंट एकेडमी में विद्यार्थियों को किया जागरूक
रतलाम। बाल दिवस के अवसर पर शिवगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को सुरक्षा और जागरूकता का महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक लिलियन मालवीय ने ब्रिलियंट एकेडमी, शिवगढ़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को बाल अपराधों, गुड टच-बैड टच, साइबर फ्रॉड और यातायात नियमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या घटना का सामना करने पर डरने अथवा चुप रहने के बजाय तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को इसकी जानकारी दें। साथ ही बच्चों को साइबर अपराधों से बचने के लिए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन प्रलोभनों से दूर रहने की सलाह दी गई। सड़क सुरक्षा को लेकर भी यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया गया। बाल दिवस पर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को जागरूक बनाने के साथ उन्हें सुरक्षित वातावरण और अपने अधिकारों के प्रति सजग करना रहा।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

