– नए उद्योग और निवेश पर जावरा विधायक ने उठाया विधानसभा में प्रश्न
जावरा/भोपाल। प्रदेश सरकार युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने विधानसभा में जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
विधायक डॉ. पांडेय ने रतलाम जिले में नए उद्योग एवं निवेश की स्थिति को लेकर विषय उठाया था। इस पर मंत्री काश्यप ने बताया कि विगत पांच वर्षों में जिले के 3625 युवा उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 329 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में 11 भूखंडों का आवंटन भी किया गया है।
अमृत सागर तालाब संरक्षण के लिए 13.65 करोड़ –
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम शहर के अमृत सागर तालाब के पर्यावरणीय संरक्षण के लिए पिछले पांच वर्षों में 13 करोड़ 65 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले की 6 नदियों और 1 तालाब के प्रदूषण की जांच कराई गई है तथा 14 स्थानों पर भूमिगत जल स्रोतों के माध्यम से पेयजल व्यवस्था संचालित की जा रही है। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मध्यम श्रेणी में है, हालांकि पिछले पांच वर्षों में वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।
जावरा बहुउत्पाद औद्योगिक क्षेत्र में काम प्रगति पर –
विधायक डॉ. पांडेय के जावरा बहुउत्पाद औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति संबंधी प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने बताया कि यहां सीसी रोड, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, सीवर लाइन, ओवरहेड टैंक सहित कई आधारभूत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। विद्युत कार्य और वैकल्पिक पहुंच मार्ग आगामी 6 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। औद्योगिक क्षेत्र में 8 निवेशकों के प्लॉट का भौतिक सर्वे भी पूरा हो चुका है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

