Author: Editor

बदमाशों पर रतलाम पुलिस का करारा प्रहार 136 अपराधियों पर जिलाबदर की कार्रवाई, 42 जिले से बाहर, 86 की साप्ताहिक हाजिरी रतलाम । जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए रतलाम पुलिस ने वर्ष 2025 में अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के नेतृत्व में आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए 136 आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिलाबदर प्रतिवेदन माननीय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय बदमाशों, असामाजिक तत्वों…

Read More

– लुहारी में भव्य अन्नकूट महोत्सव, सुंदरकांड, महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन जावरा। श्री कैलाशबाबू सगरस बाऊजी महाराज, लुहारी वाले के पावन दरबार में इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी महानुभावों को इस पुण्य अवसर पर सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन की शुरुआत 20 दिसंबर 2025, शनिवार को रात्रि 8 बजे सुंदरकांड पाठ से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है। इसके पश्चात 21 दिसंबर 2025, रविवार को प्रात: 11…

Read More

– लायन्स नेत्र चिकित्सालय में 40 से अधिक नेत्र रोगियों को मिला नि:शुल्क उपचार, दवाइयाँ व चश्मे जावरा। प्राणी मात्र की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और पुरुषार्थ की भावना से किसी को नेत्र ज्योति प्रदान करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। यह विचार तहसीलदार श्री पारस वेश ने लायन्स नेत्र चिकित्सालय में आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र उपचार कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर 40 से अधिक नेत्र रोगियों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद दवाइयाँ एवं चश्मे वितरित किए गए। मुख्य अतिथि तहसीलदार पारस वेश ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि…

Read More

सांसद खेल महोत्सव के विधानसभा स्तरीय आयोजन को लेकर अनुविभागीय कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक – खेलों के सफल आयोजन, सुरक्षा, व्यवस्थाओं और युवाओं की सहभागिता को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने रखे सुझाव जावरा। युवाओं की ऊर्जा, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने वाले सांसद खेल महोत्सव का विधानसभा स्तरीय आयोजन इस क्षेत्र में खेलों के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है। खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई…

Read More

जावरा। मानव सेवा और समाज कल्याण की भावना को समर्पित श्री जैन दिवाकर बहुमंडल, बड़ावदा सेवा एवं रक्तदान संस्था तथा भारत विकास परिषद, शाखा जावरा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 25 दिसंबर को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्वर्गीय सागरमलजी नाहर, स्वर्गीय मदनलालजी नाहर एवं स्वर्गीय श्रीमती संगीता जी नाहर की पुण्य स्मृति में आयोजित होगा। रक्तदान शिविर 25 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जावरा स्थित अन्नक्षेत्र, रावण दरवाजा में संपन्न होगा। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से रक्त संग्रह किया जाएगा।…

Read More

– पंचम दिवस संत नमन वैष्णव महाराज के प्रवचनों से उमड़ा भक्ति रस सुजापुर/जावरा। उन्नीसवें श्री ज्ञान गंगा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कथा व्यास संत नमन जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग एवं बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण, रसपूर्ण एवं शास्त्रोक्त वर्णन किया। उनके प्रवचनों से कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। अधर्म के विनाश हेतु श्रीकृष्ण अवतार – संत श्री ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। कंस के अत्याचारों से त्रस्त धरती…

Read More

– 27 दिसंबर को दशहरा मैदान में होगा भव्य आयोजन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली शौर्य वाहन यात्रा जावरा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आगामी 27 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे दशहरा मैदान, जावरा में होने वाले हिंदुत्व के शंखनाद कार्यक्रम के जागरण हेतु आज नगर में विशाल वाहन यात्रा निकाली गई। इस शौर्य यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वाहन यात्रा का शुभारंभ मालीपुर मठ मंदिर में भारत माता की आरती से हुआ। इसके पश्चात विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत द्वारा बौद्धिक उद्बोधन दिया गया, जिसके बाद यात्रा नगर भ्रमण पर निकली।…

Read More

– कार्रवाई में देरी से रात 9.30 बजे सैकड़ों लोग थाने पहुंचे, बीएनएस की धारा 299 में मामला दर्ज – पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल जुटी जांच में, महिला को जारी होगा नोटिस जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी क्षेत्र में रोजाना रोड स्थित इमामबाड़े के पीछे एक शिया सम्प्रदाय की सेवानिवृत शिक्षिका द्वारा मुस्लिम सम्प्रदाय के पवित्र धार्मिंक ग्रंथ कुरआन शरीफ जलाने का मामला उजागर हुआ हैं। मामले के उजागर होने के साथ ही समुचे मुस्लिम समाज में आक्रोश पैदा हो गया हैं। जिससे हुसैन टैकरी सहित पुरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं। धार्मिंक ग्रंथ जलाने वाली महिला…

Read More

– जनहित की 21 मांगों को लेकर जीवनसिंह शेरपुर पांचवें दिन भी अडिग, घटा 5 किलो वजन – 21 दिसंबर को हरदा बनेगा जनआंदोलन का इतिहास, बनेगा आंदोलन का पर्याय – हरदा प्रशासन ने आंदोलन के लिए दी मौखिक अनुमति, लिखीत अनुमति आना बाकी – भोपाल की तरह यदि सरकार ने धोखा दिया, तो हरदा आंदोलन रहेगा लगातार जारी जावरा। देश की आज़ादी के महान क्रांतिकारी शहीद भगतसिंह ने अंग्रेजी हुकूमत से अपनी मांगें मनवाने के लिए आमरण अनशन का मार्ग चुना था। उनके अदम्य साहस और संकल्प के आगे तत्कालीन ब्रिटिश सरकार को झुकना पड़ा और उनकी मांगें माननी…

Read More

– गौरक्षा समिति ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र जावरा। नगर पालिका जावरा क्षेत्र में लावारिस रूप से विचरण कर रहे गौवंश से आमजन को हो रही गंभीर समस्याओं को लेकर गौ रक्षा दल एवं गौ रक्षा समिति जावरा ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) जावरा सुनिल जायसवाल को आवेदन सौंपकर राधाकृष्ण गौशाला भूतेड़ा में गौवंश को छुड़वाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। कूड़ा-कचरा और पॉलिथिन खाकर बीमार हो रहा गौवंश – आवेदन में उल्लेख किया गया कि नगर पालिका क्षेत्र के कई हिस्सों में लावारिस गौवंश कूड़े-कचरे के ढेर पर पॉलिथिन खाते हुए देखे जा रहे हैं, जिससे…

Read More