जावरा। श्री रणजीत हनुमान मंदिर, रावण द्वार पर श्री रणजीत हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।
महोत्सव के अवसर पर भगवान बालाजी का आकर्षक एवं भव्य चोला श्रृंगार किया गया। वहीं प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किए गए, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन के तहत शाम 7 बजे भव्य महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात शाम 7.30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी वितरण प्रारंभ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बालाजी महाराज के दर्शन कर महाप्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। श्री रणजीत हनुमान सेवा समिति के आयोजन में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने अन्नकूट महोत्सव को भव्य एवं यादगार बना दिया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

