Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार जावरा। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 67.58 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6.70 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स तथा करीब 7 लाख रुपए कीमत की काले रंग की रेनॉल्ट काइगर कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार जब्त मश्रुका की कुल कीमत करीब 13.70 लाख रुपए है। मुखबिर की सूचना पर ईदगाह…
सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया शिविर का शुभारंभ जावरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल जावरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया। आयोजन में विभिन्न कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं सहित कुल 34 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को बाद में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की…
9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
– पर्युषण महापर्व के तहत भाग्यश्री चौधरी ने पूर्ण की 9 उपवास की कठिन तपस्या – जावरा में गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य वरघोड़ा, विधायक सहित कई गणमान्य नागरिक हुए शामिल जावरा। नगर के जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्रीसंघ में पर्युषण महापर्व के तहत धर्म-ध्यान, आराधना और तपस्या का दौर जारी है। इसी क्रम में भाग्यश्री पियूष चौधरी द्वारा 9 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण करने पर गुरुवार सुबह उनके सम्मान में भव्य तपस्वी वरघोड़ा (चल समारोह) निकाला गया।तपस्या पूर्ण होने की अनुमोदना स्वरूप सुबह करीब 9 बजे वरघोड़ा चौधरी परिवार के निज निवास से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुआ। चल…
जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान
जावरा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम के तहत आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम को लेकर बुधवार, 17 सितंबर को जावरा के स्थानीय शासकीय भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुंवर नीतिराज सिंह, जावरा ने महाविद्यालय परिसर में भगवान गणेश की आरती में शामिल होने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम तथा विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जानकारी साझा की। कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से 19 सितंबर…
जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत
– 24वीं बटालियन के पास हुआ भीषण हादसा, सिर के ऊपर से निकला ट्रक का पहिया; फरार ट्रक बिलपांक में पकड़ा गया जावरा। जावरा-रतलाम फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 53 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा 24वीं बटालियन के समीप रतलाम नाका क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने के बाद ट्रक का पहिया बाइक चालक के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला था मृतक…
तपस्या अनुमोदनार्थ बीएलएम पैलेस में होगा भव्य धार्मिक आयोजन, लवेश-हिमांशु बुड गूंजाएंगे भक्ति गीत
– 9 उपवास तपस्वी सौ. भाग्यश्री पीयूष चौधरी के तप की अनुमोदना में होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम – कल निकलेगा जुलूस, तपस्वी पारणा एवं प्रभु भक्ति का आयोजन जावरा। नगर में धार्मिक आस्था और भक्ति से ओतप्रोत दो दिवसीय आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। 9 उपवास की तपस्या कर रहीं सौ. भाग्यश्री पीयूष चौधरी की तपस्या की अनुमोदना एवं तपस्वी पारणा के अवसर पर 16 एवं 17 सितंबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन बी.एल.एम. पैलेस, खाचरौद नाका, जावरा में होगा। भव्य भजनों से सजेगी शाम – आयोजन की शुरुआत 16 सितंबर, बुधवार को होगी। शाम 7…
जावरा सिविल हॉस्पिटल में ढाई करोड़ के दो मॉड्यूलर ओटी स्वीकृत, अब जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध
– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास रंग लाए; बड़े ऑपरेशन के साथ नाक-कान-गला रोगों के उपचार की सुविधा भी बढ़ी जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप सिविल हॉस्पिटल जावरा में लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत से दो अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) स्थापित करने की स्वीकृति मिली है। अब तक इस प्रकार की सुविधा मुख्य रूप से जिला चिकित्सालय स्तर पर उपलब्ध थी। मॉड्यूलर ओटी बनने के बाद जावरा में ही बड़े ऑपरेशन किए जा सकेंगे, जिससे क्षेत्र के…
जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश
– जावरा के पांच मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच जावरा । में मेडिकल स्टोरों की अचानक जांच से संचालकों में हड़कंप मच गया। औषधि निरीक्षक बलराम चौधरी ने पांच मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण कर दवाओं की खरीदी-बिक्री, नारकोटिक्स औषधियों, फार्मासिस्ट की उपलब्धता और रिकॉर्ड संधारण सहित कई बिंदुओं की जांच की। संचालकों को तीन दिवस में जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। औषधि निरीक्षक बलराम चौधरी द्वारा तहसील जावरा स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विश्वकर्मा मेडिकल, हर्ष मेडिकल,…
– मटकी फोड़ समारोह, भक्ति भजन और नन्हे विद्यार्थियों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जावरा पब्लिक स्कूल, जेपीएस किड्स चोपाटी एवं रंगरेज गली के नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे विद्यालय परिसर में राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने जन्माष्टमी उत्सव को खास बना दिया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे विद्यार्थी – जन्माष्टमी समारोह को लेकर विद्यालय के बालक श्रीकृष्ण और बालिकाएं राधा के रूप…
जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर किया गुरुजनों का सम्मान जावरा। “गुरु वह दीप है, जो स्वयं प्रकाशमान रहकर दूसरों के जीवन को रोशन करता है।” इसी भाव को आत्मसात करते हुए जावरा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जावरा पब्लिक स्कूल, जेपीएस किड्स चौपाटी एवं जेपीएस किड्स रंगरेज गली के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता कर इस विशेष दिन को यादगार बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर श्री कमल मूणत एवं प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने मां सरस्वती के समक्ष विधिवत…
