Author: Editor

– हिंदी दिवस पर नुक्कड़ नाटक में सहभागिता के लिए माननीय मजिस्ट्रेट ने दिए प्रमाणपत्र जावरा। जावरा स्थित न्यायालय परिसर में शनिवार को स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए सम्मान और गौरव का क्षण देखने को मिला। हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित नुक्कड़ नाटक में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को माननीय मजिस्ट्रेट जंगबहादुर सिंह राजपूत द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान माननीय मजिस्ट्रेट राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता तथा भाषा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।…

Read More

– होटल, लॉज, झोपडय़िों व ढाबों में ठहरे संदिग्धों की गहन जांच, बिना सूचना रखने पर होगी कार्रवाई जावरा। हुसैन टैकरी पर संदिग्ध रुप से निवास कर रहे लोगों की जांच करने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता शब्बीर डेनी की विधायक और स्थानीय प्रशासन को की गई शिकायत के बाद हुसैन टेकरी क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान झोपडिय़ों के साथ-साथ होटल, लॉज एवं ढाबों में ठहरे संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई।औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार हुसैन टेकरी क्षेत्र सहित आसपास के ढाबों पर सर्चिंग की…

Read More

– पति-पत्नी के सात टूटते रिश्ते जुड़े, दाम्पत्य जीवन की पुर्नस्थापना – विद्युत, नपा, बैंक, बीमा व चेक प्रकरणों में रिकॉर्ड समाधान जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम सुश्री नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में शनिवार 13 दिसंबर 2025 को तहसील न्यायालय जावरा में नेशनल लोक अदालत का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति जावरा जंगबहादुर सिंह राजपूत, द्वितीय जिला न्यायाधीश परमानन्द चौहान, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एन.एस. ताहेड, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड अरुणसिंह अलावा, तृतीय व्यवहार…

Read More

– कमलीपुरा चौक पर नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों नागरिकों ने लिया लाभ जावरा। सेवा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत सतत सेवा कार्य करते हुए लायंस क्लब जावरा द्वारा शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को वार्ड क्रमांक 18 स्थित कमलीपुरा चौक परिसर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी प्रकाश कोठारी, बाबूलाल खेमेसरा, वरुण श्रोत्रिय, राधेश्याम गेहलोत एवं पुरुषोत्तम धनगर की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष एडवोकेट यश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा आपके द्वार अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन…

Read More

– रतलाम, जावरा, नीमच व निम्बाहेड़ा की टीमें ले रहीं हिस्सा, पहले दिन खेले गए दो मुकाबले जावरा। स्वर्गीय शंशाक दवे सर की स्मृति में 13 व 14 दिसंबर 2025 को कॉलेज ग्राउंड पर सेवन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट में रतलाम, जावरा, नीमच एवं निम्बाहेड़ा की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता सेवन-ए-साइड प्रारूप में खेली जा रही है, जिसमें दोनों टीमों के सात-सात खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं।उद्घाटन अवसर पर स्व. शंशाक दवे के पुत्र शिवम दवे, उनके भाई शैलेंद्र दवे, सत्यम दवे, आई.पी.द्विवेदी (यूनाइटेड फुटबॉल परामर्शदाता), अध्यक्ष संजय रुनवाल, सचिव धर्मेंद्र सिंह तोमर, सहसचिव…

Read More

– कल्प शक्ति सम्मान समारोह में जावरा क्लब का दमदार प्रदर्शन – डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कल्पना बंडी के मार्गदर्शन में समारोह भव्य रूप से सम्पन्न जावरा। लीनेस डिस्ट्रिक्ट कृष्णिका एमपी 1 द्वारा आयोजित कल्प शक्ति सम्मान समारोह जाल सभागार में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह लीनेस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कल्पना बंडी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में लीनेस क्लब जावरा का दबदबा कायम रहा, क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रही पुष्पा वरुण को आगामी सत्र 2026 के लिए डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट नॉमीनेट किया गया। नॉमिनेशन की घोषणा के बाद सभागार तालियों से गूंज उठा और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों…

Read More

– फायर ब्रिगेड के समय पर नहीं पहुंचने से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल खुद बुझाई आग जावरा। समीपस्थ ग्राम भीमाखेड़ी में कालूखेड़ा रोड स्थित बालाजी मंदिर के आगे बनी एक झोंपड़ी में गुरुवार सुबह अचानक आग भड़क उठी। करीब 11:45 बजे लगी इस आग में झोंपड़ी के अंदर बंधी दो गायों और एक केड़ी में से केड़ी लपटों में फंसकर मौके पर ही जल गई। एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे गौ रक्षा सेवा समिति के सदस्य उपचार के लिए वाहन से ले गए। दूसरी गाय को हल्की चोट आई, जिसका प्राथमिक इलाज मौके…

Read More

– थानों पर पदस्थ कर्मियों की कार्यशैली पर उठे सवाल, एसपी ने रक्षित केन्द्र रतलाम में तुरंत आमद देने के दिए आदेश रतलाम। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कुल 16 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई उन कर्मियों पर की गई है, जिनके नवीन पदस्थापना स्थल पर समय-समय पर आमद न देने, कार्य में लापरवाही एवं निर्देशों का पालन न करने की शिकायतें सामने आई थीं। एसपी की ओर से जारी आदेश में यह स्पष्ट किया…

Read More

– एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अर्चना मिश्रा ने व्यवस्थाओं की सराहना की जावरा। गुरुवार प्रात: 10 बजे एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर भोपाल डॉ. अर्चना मिश्रा ने सिविल हॉस्पिटल एवं न्यू मैटरनिटी विंग जावरा का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी रतलाम डॉ. वर्षा कुरील, डीपीएम अर्चना राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में किया गया। स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली – प्रभारी सिविल हॉस्पिटल जावरा डॉ. दीपक पालड़ीया ने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने…

Read More

जावरा में खुलने जा रहा रतलाम जिले का पहला लेडीज़ जिम, grand opening पर पहुंचेंगी मिस वर्ल्ड बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर और 5 टाइम्स MR. M.P अरबाज खान जावरा। शहर की महिलाओं के लिए गर्व और उत्साह की खबर—रतलाम जिले का पहला लेडीज़ जिम “She Shine Fitness Jaora” अब जावरा में अपने दरवाज़े खोलने जा रहा है। शबनम टॉकीज़ (Shabnam Cineplex) की प्रथम मंजिल पर शुरू हो रहे इस जिम का ग्रैंड ओपनिंग समारोह 12 दिसंबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 3:53 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगी मिस वर्ल्ड बॉडीबिल्डर, मिस एशिया और मिस इंडिया रह चुकीं अंतरराष्ट्रीय फिटनेस आइकन…

Read More