– राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान
– 27 अप्रैल को सौंपे जाएंगे सामूहिक ज्ञापन
जावरा। इकबालगंज मैला मैदान पर बुधवार को सर्वसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आचार्य अनिकेत कृष्णजी महाराज श्री ब्रजबिहारी सरकार (श्री कामधेनु गौशक्तिपीठ सुजापुर) एवं गो-क्रांतिकारी संत स्वामी श्री गोशरणानंद सरस्वती महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में सर्वसमाजजन, धर्मप्रेमी नागरिक एवं गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए।
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने का आह्वान –
बैठक को संबोधित करते हुए श्री ब्रजबिहारी सरकार ने कहा कि देशभर में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर से लेकर बड़े स्तर तक निरंतर प्रयास करने होंगे। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों में जागृति लाना आवश्यक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
27 अप्रैल को पूरे देश में ज्ञापन –
बैठक में श्री ब्रजबिहारी सरकार ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान आव्हान के तहत देश के सभी ब्लॉक स्तरों पर सक्षम अधिकारियों को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपे जाएंगे, ताकि गौसंरक्षण और गौसंवर्धन से संबंधित मांगों को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। जिसमें अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होकर आव्हान को मजबुती प्रदान करने की अपील की।
विधायक की सराहना, जल्द होगा आयोजन –
इस अवसर पर जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय की सराहना करते हुए संतों ने कहा कि क्षेत्रवासियों को धर्मप्रेमी, राष्ट्रप्रेमी एवं सहज उपलब्ध जनप्रतिनिधि मिला है। साथ ही आगामी दिनों में जावरा नगर में भव्य गौरक्षा कथा आयोजन करने की घोषणा भी की गई। बैठक में अशोक सेठिया, कैलाश विजयवर्गीय, मोहन पटेल, प्रमोद रावल, घनश्याम सोलंकी, राजेन्द्र गर्ग, मनोहर पांचाल, लालचंद देवानी, रितेश जैन, शिवेन्द्र माथुर, नंदकिशोर महावर, बबलु यादव, महेश राठौड़, जगदीश सोलंकी, सोनु यादव, चन्द्रप्रकाश सोलंकी, कालू कदम, अमित पाठक, भंवरगिरी गोस्वामी, राजेन्द्रसिंह असावती, कैलाश बारोड़, रवि ओरा पिपलौदा, सुरेश पोरवाल, दशरथ कसानिया, प्रमोद पुरोहित, गणेश धाकड़, रवि गुल्या, गोपाल सालित्रा, विनोद शर्मा, शरद डुंंगरवाल, मोतीलाल यदुवंशी, विजय शर्मा, सुनिल सांखला, बाबुलाल टांक, रजत सोनी, ओपी जोशी, चत्तर सेनी, अनिल धारीवाली आदि सहित सर्वसमाजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महेश सोनी ने किया। अंत में राजेश शर्मा ने उपस्थित सभी संतों, अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

