– प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई
जावरा। सफलता उन्ही लोगों का वरण करती है जो अपनी समस्त कर्मठ्ता मंजिल को पाने की राह में खर्च करते है। स्थानीय सेंट पाल कॉन्वेन्ट स्कूल के विद्यार्थी मोहित मौर्य आगामी 5 जनवरी 2024 से 9 जनवरी 2024 तक सीनियर राष्ट्रीय हैण्ड बॉल प्रतियोगीता मे हिसार ( हरियाणा) में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगें। साथ ही जूनियर राष्ट्रीय हैण्ड बॉल प्रतियोगीता में आदित्य पांचाल और परीक्षित शर्मा 15 दिसंबर 2023 से 19 दिसंबर 2023 तक शिवपुरी (मध्य प्रदेश)मे विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगें।
संस्था के प्राचार्य इंजि. देवेन्द्र मूणत ने बताया कि हमारे विद्यालय मे विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को पारंगत किया जाता है। हमारा प्रारंभ से ही लक्ष्य शिक्षा खेल और संस्कार रहा है। संस्था के मैनेजर भाविक मूणत ने बताया कि हमने अलग अलग गतिविधियों के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों को नियुक्त किया है, जो विद्यार्थियों को खेल और अन्य गतिविधियों की बारीकियों में उन्नत करते है और वे फिर उच्च स्तरीय प्रदर्शन करते है। प्राचार्य मूणत ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


