Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– न्यायालय ने 2000 रुपये अर्थदंड भी लगाया, मजदूर से विवाद को लेकर हुई थी मारपीट जावरा। लोहे की छड़ से मजदूर के साथ विवाद कर मारपीट करने वाले आरोपी श्याम माली (32) निवासी मालीपुरा, जावरा को धारा 325 भादवि के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अरुणसिंह अलावा की अदालत ने 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुनीलसिंह खेर द्वारा बताया गया कि फरियादी मदन मकान बनाने की ठेकेदारी का काम करता है और उसके यहां अभियुक्त श्यामलाल सरिये काटने का काम करता है। अभियुक्त ने फरियादी…
महावीर कॉलोनी में नगर पालिका ने लगाया विकास शुल्क कैंप, रहवासियों ने जमा किए 1 लाख 65 हजार 483 रुपए
जावरा। नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित सुभाष चौपड़ा कॉलोनी (महावीर कॉलोनी) में राजस्थानी मैरिज हॉल के पास जावरा नगर पालिका परिषद द्वारा विकास कार्यों को गति देने हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप नगर पालिका अध्यक्ष अनम मो. युसुफ कड़पा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा के निर्देश पर आयोजित किया गया। कैंप के माध्यम से कॉलोनी के रहवासियों ने विकास शुल्क की 50 प्रतिशत राशि जमा कर सहयोग प्रदान किया। कुल 1 लाख 65 लाख 483 रुपए की राशि जमा की गई, जिससे क्षेत्र में आगामी विकास कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम के…
– दो दुकानों से हजारों की चोरी, एक में ताले टूटे लेकिन सेफ सुरक्षित – आक्रोशित व्यापारियों ने निलाम बंद कर सौंपा सुरक्षा सुधार का ज्ञापन जावरा। अरनिया पीथा कृषि उपज मंडी में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने गेहूं अड्डे की तीन दुकानों को निशाना बनाया। दो दुकानों में सेंध लगाकर चोरी की गई, जबकि एक दुकान पर ताले तोडऩे के बाद भी चोर सेफ नहीं तोड़ पाए। लगातार हो रही इन घटनाओं के खिलाफ बुधवार सुबह व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना से नाराज व्यापारियों…
चार माह से समय पर वेतन नहीं मिलने पर जन शिक्षकों ने सौंपा चेतावनी भरा ज्ञापन, बोले देंगे सामूहिक त्यागपत्र
– समय पर वेतन आहरित न होने से बढ़ी आर्थिक परेशानी, प्रत्येक माह 1 तारीख को वेतन जारी करने की मांग तेज जावरा। जिले के समस्त जन शिक्षकों को पिछले चार माह से समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते शिक्षकों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। वेतन आहरित में लगातार हो रही देरी को लेकर जनपद शिक्षा केंद्र जावरा के अंतर्गत कार्यरत जन शिक्षकों ने गंभीर चिंता व्यक्त की और सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी सहित ज्ञापन जिला परियोजना समन्वयक के नाम खंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक चरण सिंह चंद्रावत को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने बताया कि…
ओव्हरलोड स्कूल वैन पलटी, 19 बच्चों की जान पर बन आई – तेज़ रफ्तार + ओवरलोड = बड़ा हादसा, ड्राईवर सहित 10 घायल, प्रशासन में हड़कंप – 6 बच्चों को जावरा भेजा, 3 का उपचार बड़ावदा में हुआ – एक छात्रा के गंभीर घायल होने पर रतलाम रैफर किया – लालच के चलते निजी वाहन चालक क्षमता से अधिक बच्चें भर लेते हैं वाहन में जावरा। बड़ावदा थाना क्षेत्र के डेस्टिनेशन स्कूल से मंगलवार दोपहर घर लौट रहे बच्चों की मैजिक अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। मैजिक में क्षमता से अधिक 19 बच्चे भरे हुए थे,…
जावरा में करणी सेना परिवार की शक्ति प्रदर्शन रैली : हरदा जन क्रांति न्याय आंदोलन के लिए सर्व समाज एकजुट
– जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब, 21 दिसंबर की न्याय यात्रा को एतिहासिक बनाने का लिया संकल्प – शहर में कई स्थानों पर हुआ यात्रा का स्वागत, शिक्षक नगर मैदान पर हुई जनसभा जावरा। करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में 21 दिसंबर को हरदा में प्रस्तावित जन क्रांति न्याय आंदोलन यात्रा को लेकर तैयारियां पूरे जोर पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जावरा में शेरपुर के नेतृत्व में जनक्रांति न्याय यात्रा आव्हान बाईक रैली निकाल कर करणी सेना परिवार द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया गया। जिसमें करणी सेना परिवार के साथ ही सर्व…
– बीएलए बैठक आयोजित कर मृत, स्थानांतरित और अनुपस्थित लोगां की मतदाता सूचि का वाचन जावरा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मिशा सिंह के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण की कार्रवाई को अंतिम रूप देने और सभी पात्र मतदाताओं का स्थान मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी 1297 मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति में संबंधित मतदान केन्द्र के मतदाताओं को आहूत कर पारदर्शी तरीक़े से बैठकों का आयोजन किया जा रहा हैं। बूथ…
– जैन सोशल ग्रुप सेन्ट्रल द्वारा तपस्वियों व मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह; 60 तपस्वी एवं 25 मेधावी हुए सम्मानित जावरा। तपस्या ओर परीक्षा में यदि लक्ष्य निर्धारित करे तो सभी मंजिल आसान हो जाया करती है एवम जीवन मे कोई भी कार्य असम्भव नही होता है और समय समय पर ऐसे बहुमान से मोटिवेशन मिल्ता है ओर भी लोग प्रेरित होकर तपस्याओं की ओर अग्रसर होते हैं। उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप सेन्ट्रल अध्यक्ष संजय सुराणा ने सेन्ट्रल द्वारा तपस्वी एवम मेधावी छात्र अभिनन्दन समारोह के दौरान कही। सुराणा ने बताया कि सम्मान समारोह में जावरा नगर में जितनी…
– फर्जी क्लीनिक चलाने, बिना डिग्री इलाज करने और दवाइयाँ रखने के मामले में जावरा कोर्ट का सख्त फैसला; आरोपी पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी जावरा। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा अरुण सिंह अलावा की अदालत ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम की धारा 24 के तहत अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने के मामले में आरोपी दिनेश पिता भंवरलाल (53) निवासी कलालिया, थाना रिंगनोद को दो वर्ष कठोर कारावास एवं 5 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री सुनील सिंह खैर ने बताया कि 11 अप्रैल 2019 को अनुविभागीय अधिकारी जावरा के निर्देश पर फरियादी…
– गुन्ना चौक से प्रारंभ होगी रैली, फोरलेन स्थित शिक्षक नगर में सभा के रुप में होगी समाप्त – 21 दिसंबर हरदा जन क्रांति न्याय आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प जावरा। करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश द्वारा 21 दिसंबर 2025 को हरदा में आयोजित देश का सबसे बड़ा जन क्रांति न्याय आंदोलन ऐतिहासिक बने, इसके लिए तैयारियां पूरे जोर पर हैं। इसी कड़ी में आज 9 दिसंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे जावरा के गुना चोक पैलेस ग्राउंड से करणी सेना परिवार की जनक्रांति न्याय यात्रा भव्य आह्वान रैली निकाली जाएगी, जो शहर भर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए शिक्षक…
