– सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने दिए वैधानिक कार्रवाई के निर्देश
जावरा। शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना नांदलेटा के एक युवक को भारी पड़ गया। हवाई फायर का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विडियों के आधार पर रतलाम एसपी अमित कुमार ने पिपलौदा थाना प्रभारी को उक्त युवक पर वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने युवक पर प्रकरण दर्ज किया हैं।
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया हैं, जिसमें एक व्यक्ति शादी समारोह में भीड़ में पिस्टल से हवाई फायर करते नजर आ रहा हैं। पुलिस अधीक्षक रतलाम ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वायरल वीडियो के बारे में जांच कर वैधानिक कारवाई करने के निर्देश जारी किए गए। जिस पर पिपलौदा थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया ने वायरल वीडियो के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में जांच की तो यह तथ्य सामने आए कि उक्त वीडियो करीबन 01 माह पूर्व थाना पिपलौदा क्षेत्र अंतर्गत शादी समारोह का हैं। जिसमें ऋषिराज सिंह नामक व्यक्ति पिस्टल को भीड़ में लहराते हुए हवाई फायर कर रहा हैं। उक्त कृत्य द्वारा वहां उपस्थित आमजन के जीवन पर संकट उत्पन्न करने का पाया जाने से आरोपी ऋषिराज सिंह पिता घनश्याम सिंह राजपूत निवासी नंदलेटा हाल मुकाम इंदौर के विरुद्ध थाना पिपलौदा पर धारा 125 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले में विवेचना प्रारंभ की हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

