Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– वार्षिक उत्सव में निखरी छात्र प्रतिभाएं, डीएसपी अजय बहादुर लावरे ने किया सम्मान – खेलकूद, विज्ञान, रंगोली व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने पाया सम्मान जावरा। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोडिया कुआं जावरा में अर्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित वार्षिक उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। उत्सव के अंतर्गत खेलकूद, रंगोली, विज्ञान चार्ट, मॉडल तथा नृत्य सहित विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समस्त प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण डी.एस.पी.,24वीं बटालियन जावरा अजय बहादुर लावरे की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। अपने उद्बोधन में लावरे ने कहा कि विद्यालय…
कांग्रेस में इस्तीफों का तूफान : रतलाम जिलाध्यक्ष के बाद जिला पंचायत सदस्य भरावा और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने भी दिया इस्तिफा, संगठन चरमराया
– ब्लॉक अध्यक्षों की सूची से भड़का असंतोष, पैराशूट नेताओं पर बवाल, जिलाध्यक्ष के बाद प्रदेश महासचिव तथा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया त्याग पत्र – एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने भी सौंपा इस्तिफा जावरा। मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों ने अब गंभीर राजनीतिक संकट का रूप ले लिया है। रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष के त्यागपत्र के बाद पार्टी में इस्तीफों की होड़ मच गई है। ब्लॉक अध्यक्षों की विवादित सूची और कथित रूप से बाहर से थोपे गए पैराशूट नेताओं के विरोध में अब एक के बाद एक पदाधिकारी संगठन से किनारा करते नजर आ रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय…
– भारत विकास परिषद जावरा की मानव सेवा को नमन जावरा। मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर समर्पण और संवेदना की अनुपम मिसाल प्रस्तुत करते हुए भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा नेत्रदान महादान का पावन प्रकल्प सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। परिषद के माध्यम से अब तक 86 नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जो न केवल संस्था की सेवा भावना को दर्शाते हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। परिषद के अध्यक्ष पप्पू सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था नर सेवा ही नारायण सेवा के मूल मंत्र को आत्मसात कर शिक्षा,…
कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, कृषि कैरियर की मिली विस्तृत जानकारी
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम, पहाडय़िा रोड जावरा के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा, जावरा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी विविध शैक्षणिक जानकारियां प्राप्त कीं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, फसलों में कीटनाशकों के संतुलित उपयोग तथा मिट्टी की गुणवत्ता परीक्षण की वैज्ञानिक विधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधों एवं वनस्पतियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और उनके महत्व को समझा। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सर्वेश त्रिपाठी…
पैराशूट नेताओं की एंट्री से कांग्रेस में विस्फोट, ब्लॉक अध्यक्षों की सूची पर रतलाम में खुली बगावत
– 780 ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियों ने भड़काया संगठन, बाहर से थोपे गए अध्यक्षों पर विरोध – सूची से नाराज़ रतलाम जिलाध्यक्ष ने सौंपा इस्तीफा – सूत्र जावरा। मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों ने आग लगा दी है। देर रात मध्यप्रदेश के 780 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी होते ही पार्टी में राजनीतिक विस्फोट जैसे हालात बन गए। रतलाम जिले के कई ब्लॉकों में कथित रूप से पैराशूट से उतारे गए ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। जावरा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों में नियुक्तियों के बाद रिंगनोद क्षेत्र से तीखे और खुले विरोध के स्वर सामने…
संतों के सान्निध्य में निकली संत पदयात्रा, 27 दिसंबर को जावरा में होगा ‘हिंदुत्व का शंखनाद’
जावरा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में 27 दिसंबर को जावरा में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम ‘हिंदुत्व का शंखनाद’ के निमित्त आज संत पदयात्रा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं जनसमर्थन के साथ संपन्न हुआ। संत पदयात्रा का शुभारंभ प्रात: जगन्नाथ महादेव मंदिर से हुआ,जहाँ साधु-संतों द्वारा विधिवत पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात यात्रा बजाजखाना, घंटाघर, हंगामा चौक, पिपली बाजार, शुक्रवारिया, गोवर्धननाथ चौराहा होते हुए गीता भवन पहुँची। गीता भवन में सभी संतों ने राम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर उपस्थित संतों एवं भागवताचार्यों ने…
– ईशान जोशी, मोहित शाही और शाश्वतराज सिंह करेंगे जावरा व उज्जैन संभाग का नाम रोशन जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि संघ के तीन प्रतिभावान खिलाड़ी ईशान जोशी, मोहित शाही एवं शाश्वतराज सिंह का चयन 69वीं शालेय मिनी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु किया गया है। यह प्रतियोगिता दिनांक 23 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक जबलपुर में आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए संघ सचिव विजय पामेचा ने बताया कि गत माह जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तीनों खिलाडय़िों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार…
जावरा। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वाधान में सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिम बंगाल राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा 15 से 20 दिसंबर 2025 तक हुगली (पश्चिम बंगाल) में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश पुरुष हैंडबॉल टीम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष दीपक जैन ‘टीनूÓ एवं महासचिव डॉ. हरदीपसिंह रूपल द्वारा की गई। इस प्रतियोगिता में रतलाम जिले की जावरा हैंडबॉल क्लब के तीन प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का चयन मध्यप्रदेश की 16 सदस्यीय टीम में हुआ है। रतलाम जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षत जैन, मोहित मौर्य एवं शिवम…
– 48 वर्षो की निरंतर चिकित्सा सेवा पर किया सम्मानित – होटल गोल्डन लीफ में आयोजित समारोह में चिकित्सा सेवा, सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रहा संगम जावरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जावरा ब्रांच द्वारा वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन होटल गोल्डन लीफ में किया गया। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया।वार्षिक सत्र 2025 के अंतर्गत जावरा क्षेत्र में पिछले 48 वर्षों से उत्कृष्ट व समर्पित चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. हमीर सिंह राठौर (राठौर नर्सिंग होम,…
सांसद खेल महोत्सव 2025 : जावरा विधानसभा में खेलों का महाकुंभ, हजारों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
– छ: संकुलों में सम्पन्न हुए विविध खेल आयोजन, सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने विजेता छात्र-छात्राओं को किए प्रमाण पत्र वितरित जावरा। विधानसभा अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन छ: संकुलों — शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय असावती, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलिया जोधा, शासकीय हाई स्कूल गोंदिधर्मंसी, शासकीय हाई स्कूल कलालिया एवं शासकीय हाई स्कूल रोजाना में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में संकुल अंतर्गत समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, सितौलिया एवं मैराथन रैली जैसे विविध खेलों का…
