• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»66 लाख का बगीचा या भ्रष्टाचार का मैदान, कागज़ों में हरियाली, जमीन पर खंडहर
एक्सक्लूसिव

66 लाख का बगीचा या भ्रष्टाचार का मैदान, कागज़ों में हरियाली, जमीन पर खंडहर

EditorBy EditorFebruary 18, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– अमृत 2.0 योजना में 66 लाख का बड़ा खेल
– आधे-अधूरे काम का नपा ने ले लिया हैंडओवर, भुगतान भी कर दिया शुरु
जावरा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत 2.0 योजना के तहत शहर को हरियाली और नागरिकों को मनोरंजन स्थल देने के उद्देश्य से बनाया गया मिनीपुरा स्थित मिर्ची मैदान का नया बगीचा अब खुद योजना की साख पर सवाल खड़े कर रहा है। करीब 66 लाख रुपए की लागत से तैयार इस बगीचे को दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर नगर पालिका (नपा) को सौंपना था, लेकिन जो बगीचा नपा को हैंडओवर किया गया, वह किसी भी मायने में बगीचा दिखाई ही नहीं दे रहा। जो बगीचा नपा ने स्वीकार किया है, वह बगीचा कम और सरकारी पैसों के दुरुपयोग का जीता-जागता नमूना ज्यादा नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यही बगीचा है, तो खाली मैदान इससे बेहतर था।
हरियाली के नाम पर धोखा, एक नीम का पेड़ ही पूरी योजना –
बगीचे की सबसे चौंकाने वाली सच्चाई यह है कि यहां हरियाली के नाम पर न लॉन बना, न फूलदार पौधे लगे, ना ही कोई फलदार पौधे ही लगाए गए, सुंदरता के लिए बगीचे में किसी प्रकार के कोई डेकोरेटिव प्लांटस ही लगाए गए हैं। पूरा परिसर घूमने पर केवल पहले से खड़ा एक पुराना नीम का पेड़ ही दिखाई देता है। जिस जगह बच्चों की किलकारियां गूंजनी थीं, वहां आज भी धूल, कचरा और सूना मैदान है। लाखों रुपए की योजना का परिणाम, एक पेड़ और चारदीवारी!

पुरे मेदान में खड़ा सिर्फ एक यही नीम का पेड़

 

बाउंड्रीवॉल बनी, बाकी सब अधूरा –
बगीचे में केवल बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया गया है। वह भी अब टूट-फूट का शिकार हो चुकी है। कई स्थानों से रैलिंग टूट गई, कुछ जगहों से रैलिंग गायब हो चुकी हैं, आसपास के रहवासियों ने इस मैदान में आने जाने के लिए अपनी सहुलियत के हिसाब से रेलिंग को तोड़ दिया। बांउड्रीवाल भी इतनी नीची बनी है कि कोई भी इस बगीचे के नाम पर पड़े मैदान में गेट के जगह किसी भी स्थान से प्रवेश कर सकता हैं।
पानी निकासी की नालियां कचरे और गाद से भरी –
बगीचे के रुप में स्थित यह मैदान गंदगी से पटा पड़ा हैं, दिसंबर में पूरा हुआ बताकर सौंपा गया यह बगीचा दो महीने भी टिक नहीं पाया और जर्जर होने लगा। पौधे लगाने के लिए जो क्यारियों के लिए जो जगह छोड़ी गई हैं, उसमें कचरा जमा हैं, बगीचे के कार्नर व बाउंड्रीवाल के हर कोना डस्टबीन बन गया हैं। चार दिवारी के बाहर भी नपा के सफाई कर्मचारियों ने अस्थायी ट्रेचिंग ग्रांउड बना रखा हैं।

पानी की निकासी के लिए बनी नाली में इस तरह से जमी गाद और कचरा

शौचालय बदहाल, झूले गायब –
बच्चों के मनोरंजन के लिए यहां नाम मात्र के लिए तीन झूले और करीब चार चकरिया लगाई गई। लेकिन तीनों ही झुले के केवल स्टेण्ड ही मैदान में खड़े हैं, तीनों के ही झूले गायब हैं। वहीं जो चकरिया लगी हैं उनमे से भी एक या दो ही चालु हैं, बाकी टूट गई हैं। बगीचे में घुमने आने वाले लोगों के बैठने के लिए बनाई गई पत्थर की कुर्सियां भी टूट चुकी हैं। वहीं बगीचे में बना शौचालय उपयोग के लायक नहीं है। पैदल चलने के लिए जो ट्रेक बनाया गया हैं, उस पर लगे पैवर ब्लाक भी टूट चुके हैं, ऐसे में यह बगीचा, बगीचा ना होकर एक लावारिस मैदान बना हुआ हैं।

इस तरह से टूट चुकी है कुर्सिया , टूट चुके हा लाइट के खम्बे

रात में शराबियों का अड्डा –
बच्चों के खेलने की जगह बनने वाला यह परिसर अब रात में शराबियों का अड्डा बन गया है। बगीचे का मेन गेट तो बना हैं, लेकिन कभी बंद नहीं होता हैं, इस बगीचे की देखरेख के लिए एक भी कर्मचारी नहीं हैं, इसके मेन गेट पर लगा साइन बोर्ड भी गायब हो चुका हैं। बगीचे में लाइट पोल तो लगे हैं, उनमे से कई टूट चुके हैं, कई पर लगी लाईटे बंद पड़ी हैं। परिसर में अंधेरा रहता हैं ऐसे में महिलाएं और बच्चे यहां आने से डरते हैं।
बगीचे में ही पड़ा निर्माण मटेरियल –
बगीचे के अंदर ही मिनीपुरा में बन रही नवीन पानी की टंकी का निर्माण सामग्री पड़ी है। नालियां गाद और कचरे से भरी हुई हैं। यानी बगीचा नहीं, खुला स्टोर रूम और कचरा स्थल बन गया है।

बच्चो केलिए लगे झूले गायब, चकरी भी होने लगी ख़राब

काम अधूरा, भुगतान पूरा शुरू –
66 लाख रुपए में बने इस बगीचे में सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि करीब 25 लाख रुपए का भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया है, जबकि काम अधूरा है और सुविधाएं मौजूद नहीं हैं। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा हैं कि क्या बिना भौतिक निरीक्षण के भुगतान हुआ ?
नपा पर उठ रहे सीधे सवाल –
प्रतिनिधि द्वारा जब बुधवार को इस बगीचे का भौतिक रुप से जाकर निरीक्षण किया गया तो यह सवाल सामने आए कि क्या किसी अधिकारी ने मौके पर निरीक्षण किया था ? अधूरे निर्माण के साथ हैंडओवर क्यों स्वीकार किया गया ? गुणवत्ता जांच हुई या केवल कागज़ों में प्रक्रिया पूरी हुई ? क्या कमीशनखोरी ने बगीचे को बनने से पहले ही खत्म कर दिया ? शहरवासियों का कहना है कि अगर 66 लाख में ऐसा बगीचा बनता है, तो आम नागरिक अपने घर के सामने इससे बेहतर पार्क खुद बना सकता है।

पोधे के लिए बनी क्यारियो में इस तरह से लगे कचरे के ढेर

जांच और कार्रवाई की मांग –
स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच, तकनीकी परीक्षण और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक बगीचे का मामला नहीं, बल्कि जनता के टैक्स के पैसे की जवाबदेही का सवाल है। अमृत 2.0 योजना का उद्देश्य शहरों में हरियाली बढ़ाना था, लेकिन मिनीपुरा का यह बगीचा फिलहाल एक ही संदेश दे रहा हैं योजना आई, पैसा गया और बगीचा कागज़ों में ही रह गया।

Post Views: 166
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा-नागदा नगर परिषद अध्यक्षों पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पूरे मध्यप्रदेश में मच सकती है कानूनी हलचल

August 7, 2026

प्रतिबंध के बावजूद जावरा में बिक रहे वेप! स्कूली बच्चों तक पहुंचा निकोटिन का जाल, आखिर कार्रवाई कब ?

July 23, 2026

गणित शिक्षक को बनाया निर्वाचन सुपरवाइजर, लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशों की खुली अनदेखी !

July 22, 2026
Don't Miss
जावरा

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

By EditorAugust 18, 2026

– भव्य वर्मा, भव्य ललवानी एवं अब्दुल कादिर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा रहे खेल…

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026

15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.