Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा l जावरा के सरकारी अस्पताल में एक महिला को कमरे में बंद कर सोने-चांदी के गहने लूटने की सूचना से मचा हड़कंप आखिरकार जांच में झूठा निकला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला किसी लूट की शिकार नहीं हुई थी, बल्कि भ्रमवश उसने ऐसी आशंका जताई थी। दरअसल, ग्राम बोरदा निवासी मगन बाई माली को आयरन सुक्रोस के इंजेक्शन लग रहे थे। इंजेक्शन और सांस लेने में परेशानी के चलते उसे रात में अस्पताल में भर्ती किया गया था। तड़के महिला वाशरूम गई थी, लेकिन वहां से लौटते समय वह भर्ती वार्ड में जाने के बजाय पैथोलॉजी लैब…
जावरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर यूथ कांग्रेस विधानसभा द्वारा पुरानी धानमंडी स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अहिंसा, सत्य और देशसेवा के उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्नी अखेडिय़ा, पार्षद प्रतिनिधि इमरान मंसूरी, प्रदेश किसान महामंत्री मनोहर हरा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता शान्तिलाल, युवा नेता ऋषि भारती, जितेन्द्र सोलंकी, भंवरसिंह चौहान, गौतम नागरु, आयुष जोशी, शरद कदम, अमन सेन, भीष्मा गोसर, हेमंत सिकंदर, निहाल, नीरज शर्मा, लक्की, विकास, कालू राम, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता…
– शासकीय स्कूलों के पास देह व्यापार व अवैध शराब पर लगेगा पूर्ण विराम, 15 दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम जावरा। विधानसभा अंतर्गत माननखेड़ा चौकी पर करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर शांतिपूर्ण लेकिन सशक्त घेराव किया। घेराव के दबाव में प्रशासन ने सभी मांगों को गंभीरता से स्वीकार करते हुए ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। शुक्रवार को करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में पिपलिया जोधा से माननखेड़ा चौकी तक ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पैदल मार्च किया। मार्च में ग्रामीण हाथों में तख्तियां लेकर…
– कार्यो में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबन जावरा। प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत ग्राम बडायला माताजी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रतलाम कलेक्टर मिशासिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। शिकायतों की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) जावरा SDO किरण जमरा को उनके विभाग से संबंधित शिकायतों को लेकर तलब किया गया, तो वे कलेक्टर द्वार आयोजित केम्प में उपस्थित नहीं रही, वहीं शिकायतों में उनके कार्यों में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ग्रामीणों ने…
पिपलौदा रोड बना ‘मौत का गलियारा’ : हजारों नागरिकों की जान दांव पर, ट्रैफिक विभाग पूरी तरह नदारद
– अव्यवस्था और अतिक्रमण के साथ बेतरतिक खड़े रहते वाहन – 200 मीटर तक अस्थायी डिवाईडर बनाकर वन वे बनाने तथा स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग जावरा । नगर का पिपलौदा रोड आज शहर का सबसे चौड़ा मार्ग होने के बावजूद अव्यवस्था, अतिक्रमण और ट्रैफिक विभाग की घोर लापरवाही का शिकार होकर दिनभर जाम और दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। इस मार्ग से लगी कॉलोनियों में हजारों की संख्या में नागरिक निवासरत हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार महकमे पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी और शाम…
– विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने नवाचार और रचनात्मकता का दिया परिचय जावरा। गुरु हमें जीवन की सही दिशा प्रदान करता है। विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं होता, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का भी महत्वपूर्ण माध्यम होता है। गुरु के मार्गदर्शन पर चलकर ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। ये विचार श्री माधवानंद एकेडमी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि, सरदार पटेल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. रोहित पटेल ने व्यक्त किए। डॉ. रोहित पटेल ने कहा कि इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करना उनके लिए…
– थाना नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेरठ (उ.प्र.) के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार – सोना-चांदी के जेवरात, वारदात में प्रयुक्त कार और औजार जब्त रतलाम। थाना नामली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई नकबजनी की सनसनीखेज वारदात का रतलाम पुलिस ने मात्र 10 घंटे के भीतर खुलासा कर अंतरराज्यीय चोर गिरोह को धरदबोचते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मेरठ (उत्तर प्रदेश) के दो शातिर एवं कुख्यात नकबजनों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा मश्रुका बरामद किया है। दिनांक 27 जनवरी 26 को फरियादी सुरेश पिता प्रहलाद धाकड़ ने थाना नामली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह करीब…
त्र्यंबकेश्वर बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, हिन्दू एकता और सांस्कृतिक चेतना का भव्य प्रदर्शन
जावरा। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर त्र्यंबकेश्वर बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की पूर्व संध्या पर बस्ती के कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन रैली निकालकर घर-घर जाकर हिन्दू सम्मेलन में सहभागिता का आव्हान किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में हिन्दू एकता, समृद्धि, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बस्ती-बस्ती, नगर-नगर हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में त्र्यंबकेश्वर बस्ती में यह विराट आयोजन सम्पन्न हुआ।निकली भव्य हिन्दु शोभायात्रा – 26 जनवरी को दोपहर 1…
सांवरिया सेठ के दर्शन से लोट रहे श्रृद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो महिलाए व एक युवति घायल
– जावरा के चुरू दाल मील के पास हुआ सड़क हादसा – जावरा एसडीएम ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल जावरा। फोरलेन स्थित चुरू दाल मील के समीप एक सड़क हादसे में पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। कार में सवार लोग सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के समय कार में कुल छ: लोग सवार थे। जिसमें दो पुरुष, दो महिलाएं, एक बच्चा और एक युवति शामिल हैं। हादसे में दो पुरुष एवं एक बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि तीन महिलाएं…
– आर्ट, क्राफ्ट से लेकर इनोवेशन आईडियास पर बनाए मॉडल – बुक फैयर से नालेज लिया, फन फैयर में बच्चों ने किया फुल इंजाय जावरा। जब इरादों में स्पष्टता, हौसलों में उड़ान और भावनाओं में शुद्धता हो, तो असंभव भी संभव हो जाता है। इसी सोच को साकार करते हुए स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल ने नॉलेज कार्निवल 2.0 का भव्य आयोजन कर यह सिद्ध कर दिया कि नव ऊर्जा और अनुभव का संगम शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में सामने आया,…
