जावरा/ढोढर। थाना रिंगनोद अंतर्गत ढोढर चौकी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी पिस्टल और दो जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर सूचना पर की गई घेराबंदी, फार्म हाउस के पास दबोचा।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में ढोढर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी ने 10 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कलालिया रोड स्थित आरोपी के फार्म हाउस के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
आरोपी से पिस्टल और कारतूस जब्त –
तलाशी के दौरान आरोपी वसीम पिता नजिम खान (42), निवासी ग्राम परवलिया, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम के पास से एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा राउंड बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये बताई गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है, जहां उससे हथियार के स्रोत और अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर पूछताछ जारी है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका –
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, आरक्षक राधेश्याम चौहान, शोभाराम शर्मा, कृष्णपाल सिंह, नरेन्द्रसिंह जगावत की अहम भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

