– डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति जावरा द्वारा संयुक्त जयंती समारोह का आयोजन
जावरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति, जावरा के तत्वावधान में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी।
इस अवसर पर आकर्षक झांकियों के साथ भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा, जो प्रात: 9 बजे गीता भवन, खाचरोद नाका से प्रारंभ होगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गों—गोवर्धननाथ मंदिर, फूटी बावड़ी, पिपली बाजार, जवाहर पथ, चूड़ी बाजार, बजाज खाना, घंटाघर, कोठी बाजार एवं नीम चौक होते हुए कोर्ट परिसर पहुंचेगी, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात रैली रतलामी गेट, कंचन टॉकीज के सामने से होते हुए इकबालगंज मेला मैदान पहुंचेगी, जहां यह एक विशाल सभा में परिवर्तित होगी। समिति द्वारा सभी गणमान्य नागरिकों, समाजजनों एवं युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाएं और महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा प्राप्त करें।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

