Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के सतत प्रयासों से विकास कार्यों को मिली मंज़ूरी जावरा। ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जावरा विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर विकास की बड़ी सौगात मिली है। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में 62 लाख रुपये की लागत से तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन स्वीकृतियों से ग्रामीण अंचलों में खुशी और उत्साह का माहौल है। विधायक डॉ. पांडेय द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित ढंग से प्रस्ताव तैयार कराए जाते हैं और जब तक स्वीकृति नहीं मिलती,…
– 13 साल से न्याय की लड़ाई, तीन बार जीत के बाद भी कार्रवाई शून्य – कलेक्टर से मिले थे रहवासी, मंगलवार को तहसीलदार पहुंचे मौके पर – राजस्व निरीक्षक व पटवारियो के साथ की नप्ती, रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई जावरा। नजूल की शासकीय भूमि पर हुए अवैध निर्माण और वर्षों से बाधित सार्वजनिक रास्ते के निराकरण को लेकर विवेकानंद कॉलोनी रहवासी संघ ने एक बार फिर प्रशासन के रवैये पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। रहवासी संघ के प्रतिनिधि हाल ही में रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के जावरा आगमन पर एसडीएम कार्यालय पर मिले थे, जहाँ…
– सरस्वती शिशु मंदिर जावरा में कक्षा 12वीं का दीक्षांत समारोह संपन्न जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वतीपुरम पहाडय़िा रोड जावरा में आज कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव साझा किए और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट पार्थ शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विविध खेल एवं मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग…
-1200 फिल्मों के बीच टॉप–10 में जगह, शेखर नाहर को बेस्ट रोल और नवीन अरोड़ा को मिला बेस्ट विलेन अवॉर्ड जावरा। भारत विकास परिषद के नेत्र प्रकल्प प्रभारी शेखर नाहर द्वारा निर्मित एवं अभिनीत नेत्रदान पर आधारित प्रेरणादायी लघु फिल्म ‘जीवन ज्योतिÓ को कोटा फिल्म फेस्टिवल में विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। देश–विदेश से आई लगभग 1200 फिल्मों के बीच इस फिल्म ने टॉप–10 में स्थान बनाकर जावरा सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया।फिल्म में उत्कृष्ट अभिनय के लिए शेखर नाहर को बेस्ट रोल अवॉर्ड से नवाजा गया, वहीं कोटा निवासी नवीन अरोड़ा को उनके सशक्त अभिनय के लिए बेस्ट विलेन…
– वेतन एरियर, 30 दिवस कार्य, समय पर भुगतान व ड्रेस सहित मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा में कार्यरत समस्त सफाईकर्मियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय सफाई महासंघ द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों की 7 सूत्रीय प्रमुख मांगों का उल्लेख करते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की गई। अखिल भारतीय सफाईमजदूर संघ नगर अध्यक्ष करण कल्याणे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि श्रमायुक्त द्वारा दिनांक 13 मार्च 2024 से लागू पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन अधिनियम के…
– जावरा पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह जावरा। शहर के जावरा पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य, गरिमामय एवं अत्यंत भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों के विद्यालय जीवन की वर्षों पुरानी सुनहरी यादों को संजोने, उनके संघर्षों और उपलब्धियों को सम्मान देने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करने का एक यादगार अवसर बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में पवित्रता, सकारात्मकता और संस्कारों की अनुभूति हुई। इसके…
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को संवारने की मिसाल बने बलवंतसिंह राठौर, निजी प्रयासों से बनाया बास्केटबॉल और बेडमिंटन कोर्ट
– ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया मंच, खेल और संस्कृति का हुआ संगम – गांव में बने बास्केटबॉल और बेडमिंटन कोर्ट तथा उद्यान का हुआ लोकापर्ण जावरा। गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी, समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त एक्ससाइज अधिकारी बलवंतसिंह राठौर (गोंदीशंकर) ने गांव के बीच स्थित अपने फॉर्म पर आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास कर ग्रामीण युवाओं के सपनों को नई उड़ान दी है। उन्होंने अपने निजी प्रयासों से यहां बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट तथा सुबह-शाम टहलने के लिए एक…
– माननखेड़ा चौकी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई जावरा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टाटा हैरियर कार से 140 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। रात में चेकिंग, बैरिकेट तोड़कर भागा तस्कर – दिनांक 30 जनवरी 2026 की रात्रि को वाहन चेकिंग…
MD ड्रग फैक्ट्री मामले में एसपी का बड़ा एक्शन, 1 एएसआई सहित 2 आरक्षक लाइन हाजिर, 5 के थाने बदले
रतलाम। जिले के चिकलाना में दिलावर पठान के निवास से पकड़ी गई एमडी ड्रग फैक्ट्री के मामले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मामले में संलिप्तता सामने आने पर कालूखेड़ा थाने पर पदस्थ 1 एएसआई सहित 2 आरक्षकों को लाइन हाजिर किया गया है। इनके स्थान पर लाईन से 1 एएसआई और 2 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को कालूखेड़ा थाना पदस्थ किया हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक दृष्टिकोण से उक्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापना से हटाकर रक्षित केंद्र रतलाम में अटैच किया गया है। यह कार्रवाई आगामी आदेश…
पिपलौदा रोड पर ‘चूने की लाइन’ तक सिमटी कार्रवाई : अमला हटते ही फिर लौटा अतिक्रमण, व्यवस्था फिर बेपटरी
– सड़क के बीच अस्थायी डिवाईडर लगाकर वन वे ट्रेफिक व्यवस्था से ही समाधान संभव जावरा। शहर के सबसे चौड़े पिपलौदा रोड़ पर दिन भर लगने वाले जाम और व्यवस्था लगातार समाचारों में बनी रहने और नागरिकों के आक्रोश के बाद शनिवार को नगर पालिका एवं ट्रैफिक विभाग ने पिपलौदा रोड पर सामूहिक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की औपचारिक पहल की। कार्रवाई के दौरान सड़क के दोनों ओर चूने की लाइन खींचकर ठेला चालकों और वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही वाहन व ठेले खड़े करें। कार्रवाई के समय प्रशासनिक सख्ती…
