• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना हादसों का हाईवे! भाई दूज पर 2 मासूमों की मौत, अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त

November 13, 2026

जावरा के पानी पर पहरा! दो फीट कम जलस्तर के बीच हो रहा था दोहन, कलेक्टर के एक्शन से हटने लगीं मोटरें

November 13, 2026

जावरा में 6 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, स्कूलों और आंगनवाडियों में बच्चों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

November 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, November 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना हादसों का हाईवे! भाई दूज पर 2 मासूमों की मौत, अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त
जावरा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना हादसों का हाईवे! भाई दूज पर 2 मासूमों की मौत, अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त

EditorBy EditorNovember 13, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– कोटा के पास नीतिराज सिंह की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, परिवार सुरक्षित;
– कभी दो मासूमों की मौत तो कभी अंडरपास से नीचे गिरी कार… आखिर कब जागेगा एक्सप्रेसवे प्रबंधन ?
जावरा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरते वाहनों के बीच हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक सामने आ रही दुर्घटनाएं इस महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। भाई दूज के दिन हुए दर्दनाक हादसे में जहां दो मासूम बच्चों की जान चली गई थी, वहीं एक जीएसटी अधिकारी की कार अनियंत्रित होकर अंडरपास से नीचे जा गिरी थी। अब 13 नवंबर की शाम मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री स्व.भारत सिंह के सुपुत्र एवं कांग्रेस के युवा नेता नीतिराज सिंह की कार कोटा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतिराज सिंह की कार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच दुर्घटना का शिकार हुई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि नीतिराज सिंह एवं उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। हादसे के बाद परिवार दूसरी कार से दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

इस तरह से हादसे में क्षतिग्रस्त हुई नीतिराज सिंह की कार

दो मासूमों की मौत भी नहीं जगा पाई जिम्मेदारों को! –
एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला कोई नई बात नहीं है। भाई दूज के दिन हुए हादसे में दो मासूमों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। इसी एक्सप्रेसवे पर एक जीएसटी अधिकारी की कार अनियंत्रित होकर अंडरपास से नीचे गिर गई थी। इसके अलावा भी पहले कई सड़क दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा कितनी गंभीरता से हो रही है ? क्या दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर वहां जरूरी सुधार किए जा रहे हैं? क्या पर्याप्त चेतावनी संकेतक, क्रैश बैरियर, सुरक्षित अंडरपास, रात्रिकालीन दृश्यता और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं प्रभावी ढंग से उपलब्ध हैं ?
करोड़ों का एक्सप्रेसवे, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल! –
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को देश की आधुनिक सड़क परियोजनाओं में गिना जाता है। लेकिन आधुनिक सड़क, तेज रफ्तार और शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर के दावों के बीच यदि लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं तो इसकी सुरक्षा व्यवस्था की निष्पक्ष समीक्षा जरूरी हो जाती है। सवाल यह नहीं कि अगला हादसा किसकी कार के साथ होगा, सवाल यह है कि अगली दुर्घटना में किसी परिवार की जिंदगी दांव पर लगने से पहले जिम्मेदार एजेंसियां क्या कदम उठाएंगी ?
क्या जिम्मेदारों को हैं किसी बड़े हादसे का इंतजार ? –
दो मासूमों की मौत, अंडरपास से नीचे गिरी कार और अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त… क्या इन घटनाओं के बाद भी जिम्मेदारों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले प्रत्येक यात्री को सुरक्षित घर पहुंचने का अधिकार है। संबंधित प्राधिकरण को अब हादसों का इंतजार करने के बजाय सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक ऑडिट कराकर कमियों को तत्काल दूर करना चाहिए।

Post Views: 1
#Accident #Dilhi mumbai expressway #jaora news today #neetiraj Singh
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के पानी पर पहरा! दो फीट कम जलस्तर के बीच हो रहा था दोहन, कलेक्टर के एक्शन से हटने लगीं मोटरें

November 13, 2026

जावरा में 6 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, स्कूलों और आंगनवाडियों में बच्चों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

November 13, 2026

लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए पवन मोदी के नाम पर बनी सर्वसम्मति

November 12, 2026
Don't Miss
जावरा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना हादसों का हाईवे! भाई दूज पर 2 मासूमों की मौत, अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त

By EditorNovember 13, 2026

– कोटा के पास नीतिराज सिंह की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, परिवार सुरक्षित; – कभी…

जावरा के पानी पर पहरा! दो फीट कम जलस्तर के बीच हो रहा था दोहन, कलेक्टर के एक्शन से हटने लगीं मोटरें

November 13, 2026

जावरा में 6 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, स्कूलों और आंगनवाडियों में बच्चों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

November 13, 2026

लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए पवन मोदी के नाम पर बनी सर्वसम्मति

November 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना हादसों का हाईवे! भाई दूज पर 2 मासूमों की मौत, अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त

November 13, 2026

जावरा के पानी पर पहरा! दो फीट कम जलस्तर के बीच हो रहा था दोहन, कलेक्टर के एक्शन से हटने लगीं मोटरें

November 13, 2026

जावरा में 6 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, स्कूलों और आंगनवाडियों में बच्चों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

November 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.