Author: Editor

– जावरा समारोह में जन-जागरूकता का सशक्त संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का भी हुआ सम्मान जावरा। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित नगर स्तरीय समारोह में स्वास्थ्य विभाग जावरा द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान की थीम पर आकर्षक एवं संदेशप्रद झांकी का निर्माण किया गया। इस झांकी ने टीबी उन्मूलन को लेकर जन-जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया, जिसे निर्णायकों एवं दर्शकों ने सराहा। यह झांकी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन तथा सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी के निर्देशन में तैयार की गई। झांकी का प्रस्तुतीकरण बीईई बसंतीलाल मईडा द्वारा किया गया।…

Read More

– सैकड़ों सनातनी परिवारों की सहभागिता, राष्ट्रप्रथम का दिया संदेश जावरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जावरा नगर की विश्वनाथ बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन चारभुजानाथ धाकड़ धर्मशाला (पिछली ओर) में किया गया। सम्मेलन में बस्ती क्षेत्र के सैकड़ों सनातनी परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रप्रथम, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना का परिचय देते हुए हिंदू एकता का संकल्प लिया। गौ पूजन, शास्त्र- शस्त्र पूजन के साथ हुआ शुभारंभ – प्रचार संयोजक उमेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का शुभारंभ सर्वप्रथम गौ माता पूजन, शास्त्र पूजन एवं शस्त्र पूजन के साथ किया गया।…

Read More

जावरा। अवैध शराब के परिवहन के मामलों में न्यायालय ने सख्त संदेश देते हुए एक आरोपी को दोषसिद्ध कर कड़ा दंड सुनाया है। न्यायाधीया शिवानी राठौर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जावरा ने अपने निर्णय में अभियुक्त को धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत एक वर्ष के साधारण कारावास एवं 25,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। इस प्रकरण में आरोपी भेरूलाल पिता कारूजी गुर्जर (35), निवासी ग्राम बुपका, थाना बड़ावदा को अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया था। प्रकरण के फरियादी सउनि एम.ए. खान रहे। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुनील सिंह खेर ने न्यायालय…

Read More

– 45वीं महामालव बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ जावरा द्वारा आयोजित 45वीं महामालव बास्केटबॉल बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का समापन समारोह अत्यंत उत्साह, उमंग एवं खेलभावना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत खेल गुरु व्हीपी रिछारिया सर के आत्मीय स्वागत के साथ हुई। उल्लेखनीय है कि लगभग 45 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में बास्केटबॉल ने संगठित स्वरूप ग्रहण किया था और यह प्रतियोगिता उसी प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ाने का सशक्त प्रयास रही। यह आयोजन जिला बास्केटबॉल संघ एवं नगर पालिका परिषद् जावरा (सह-प्रायोजक) के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। रोमांचक फाइनल मुकाबले…

Read More

– संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर जावरा में राष्ट्रभक्ति का उत्सव जावरा। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, जावरा में संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। प्रात: 9 बजे संस्था अध्यक्ष अजित चत्तर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और उपस्थितजनों ने तिरंगे को सलामी दी। समारोह के विशिष्ट अतिथि आई.पी. त्रिवेदी (वरिष्ठ अभिभावक) ने विद्यार्थियों से संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति को जीवन में उतारने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि गोपाल सेठिया (सेवानिवृत्त बीएसएनएल अधिकारी) ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान भारत की एकता, अखंडता…

Read More

– बारूद की चिंगारी बनी तबाही की वजह, कई घायल, व्यस्त बाजार थर्राया – पेटलावद कांड की याद ताजा रतलाम। शहर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले चांदनी चौक में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ‘यूसुफ भाई’ की बंदूक दुकान में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा बाजार दहल उठा, लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। हादसे में कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वेल्डिंग की चिंगारी ने उड़ाए होश – प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दुकान में…

Read More

– संस्थापक जी.एल. पटेल ने दिया सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का संदेश, अस्पताल को बताया मानवता का मंदिर जावरा। सरदार पटेल ग्रुप के इंस्टीट्यूशंस ऑफ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 77 वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त स्टाफ, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों तथा अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों को मिठाई वितरण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से झलकती नजर आई। इस अवसर पर संस्थापक जी.एल.…

Read More

– आरएसएस शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में राष्ट्र प्रथम, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति का हुआ भव्य प्रदर्शन जावरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर की मल्लिकार्जुन बस्ती में मदर्स प्राइड स्कूल, आदित्य नगर कॉलोनी में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। सम्मेलन में बस्ती के सैकड़ों सनातनी परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रप्रथम की भावना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रभावशाली परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गौ माता पूजन, शास्त्र पूजन एवं शस्त्र पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात पंडित तुषार ठाकुर एवं…

Read More

– चौपाटी क्षेत्र के वार्ड 28, 29 व 30 में मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजन जावरा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर चौपाटी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 28, 29 एवं 30 में लोकतंत्र को मजबूत करने एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (क्चरुह्र) एवं सहायकों ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बीएलओ आशीष धारीवाल ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं सहायकों को मतदाता जागरूकता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से यह संदेश…

Read More

– लीनेस डिस्ट्रिक्ट एमपी-1 कृष्णिका का संस्थापन एवं पदग्रहण समारोह विहान संपन्न – नवीन पदाधिकारियो ने ली पद की शपथ, विजेताओं ने पाए पुरुस्कार – नए क्लबों को मिला चार्टर जावरा। सेवा, समर्पण और अनुशासन ही किसी भी सशक्त संगठन की पहचान होते हैं। लीनेस जैसी संस्थाएँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला हैं। ऑल इंडिया में चार मल्टीपल के तहत लीनेस संगठन मानव सेवा के क्षैत्र में बीते पांच सालों से लगातार काम कर रहा हैं। यह विचार लीनेस मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 2 सरगम की मल्टीपल प्रेसिडेंट तथा शपथ अधिकारी अंजना जैन ने लीनेस डिस्ट्रिक्ट एमपी-1 कृष्णिका के 5…

Read More