– केबीनेट मंत्री चेतन काश्यप ने ली अधिकारियों की बैठक
रतलाम। रतलाम जिले में धार्मिक एवं पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक को भव्य एवं आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर मिशासिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इंजीनियरों द्वारा दोनों मंदिर परिसरों के विकास का विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधाओं और पर्यटन आकर्षण को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई।
कालिका माता मंदिर लोक में होंगे ये प्रमुख विकास कार्य –
– झाली तालाब के आसपास आकर्षक डेकोरेशन लाइटिंग
– दुर्गा माता के 9 स्वरूपों की भव्य झांकियां
– श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था
– पार्किंग, फूड ज़ोन और बैठने की व्यवस्था
– गरबा स्थल का निर्माण
– झाली तालाब का सौंदर्यीकरण एवं बाउंड्री वॉल
– मेले एवं दुकानों के लिए सुनियोजित स्थान
इन कार्यों से पूरा मंदिर परिसर एक धार्मिक-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा।
विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक का होगा नवीनीकरण –
– मुख्य मंदिर सहित आसपास के 4 मंदिरों का सुधार एवं नवीनीकरण
– मंदिर परिसर में परकोटा निर्माण
– श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आवागमन एवं पार्किंग व्यवस्था
– सभी प्रमुख सड़कों से सुगम कनेक्टिविटी
नई सड़क निर्माण पर भी चर्चा –
दांतोडिया रोड से ग्राम मऊ फंटा तक लगभग 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे पीडब्ल्यूडी के सहयोग से विकसित किया जाएगा।
14 अप्रैल तक रिपोर्ट देने के निर्देश –
बैठक के दौरान कलेक्टर मिशासिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अतिक्रमण की स्थिति के साथ भूमि (निजी/शासकीय) का विवरण तैयार करें साथ ही संभावित खर्च का आकलन भी तैयार कर रिपोर्ट 14 अप्रैल तक प्रस्तुत किया जाए, ताकि कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके। यह परियोजना रतलाम को धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाएगी। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

