– गौशाला में गौसेवा कर मूक पशु-पक्षियों की सेवा का दिया संदेश
– मुस्लिम राष्ट्र मंच ने अन्नक्षेत्र में असहायों को कराया भोजन
– उपमुख्यमंत्री, सांसद के साथ जनप्रतिनिधियों और संतों सहित अनेक गणमान्यजनों ने दी शुभकामनाएं
जावरा। रतलाम जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष, समाजसेवी, श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी का जन्मदिन मंगलवार को उनके समर्थकों द्वारा सेवा पर्व के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर सुबह खाचरौद नाका स्थित जीवदया सोसायटी गौशाला में गौसेवा करते हुए गायों को हरा चारा एवं फल खिलाए गए। साथ ही मूक पशु-पक्षियों की सेवा कर समाज को संवेदनशीलता और सेवा का संदेश दिया गया। वहीं, सांसद प्रतिनिधि के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्र मंच द्वारा रावण द्वार स्थित अन्नक्षेत्र में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया गया। दिनभर चौधरी के कार्यालय पर समर्थकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा। लायंस क्लब जावरा, श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ के साथ शहर के कई वरिष्ठ व गणमान्य लोंगो ने पुष्पमालाएं पहनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
संतों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाऐं –
भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा जावरा मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अलावा नीलकंठ धाम घटवास के संत दिनेश व्यास एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर पाटीदार सहित अनेक गणमान्यजनों ने चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी। मंगलवार को सुबह से लेकर देर शाम तक चौधरी के कार्यालय पर उनके समर्थकों का तांता लगा रहा।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

