– विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय सहित कार्यकर्ताओं ने किया बाबा साहेब का स्मरण
जावरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
माल्यार्पण के पश्चात आयोजित सभा में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अभय कोठारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत को समानता, न्याय और संवैधानिक अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर समाज सेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल धारीवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री मनीष ऊटवाल द्वारा व्यक्त किया गया।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय सहित नंदकिशोर महावर, अजय सकलेचा, प्रमोद रावल, वीरेन्द्र सिंह चौहान, सुरेश चोरडिया, मनोहर पांचाल, संतोष शर्मा, घनश्याम सोलंकी, अजयसिंह भाटी, सुरेश पोरवाल, अनिल मोदी, रजत सोनी, शरद डूंगरवाल, चंद्रप्रकाश सोलंकी, सोनू यादव, तेज सिंह कदम, प्रमोद पुरोहित, मोतीलाल यदुवंशी, शरीफ कुरैशी, दशरथ कसानिया, यश सकलेचा, महेंद्र चौहान, आसिफ मिर्जा, देवेंद्र चौहान, मुकेश भाटी, टोनी कल्याणे, अनिल त्रिवेदी, विक्रम माली एवं सत्यनारायण पांचाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

