Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
शैक्षणिक व सांस्कृतिक उपलब्धियों का उत्सव, सरस्वती शिशु मंदिर में 250 विद्यार्थियों का सम्मान
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती पूर्व पहाडिय़ा रोड, जावरा में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र विवेक सराफ एवं गौरव सिंघल रहे। समारोह में वर्ष भर की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, परीक्षा परिणामों एवं अन्य सहशैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 250 भैया-बहनों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विवेक भारती शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत चतर, सचिव तन्मय सोनी, लोकेश शर्मा, राधेश्याम पोरवाल, शीतल चोरडिया, विद्या तिवारी, पार्षद…
– चार दशकों से अधिक पुरानी परंपरा, जनसहयोग से पनपी ‘खेल नर्सरी’ में तीन दिवसीय महामालव प्रतियोगिता शुरू जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ जावरा द्वारा आयोजित 45 वीं महामालव बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के वातावरण में हुआ। 24 से 26 जनवरी तक चलने वाली यह तीन दिवसीय प्रतिष्ठित प्रतियोगिता चार दशकों से अधिक समय से क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रही है। यह आयोजन न केवल स्थानीय खिलाडिय़ों के लिए अवसर का मंच है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने वाले खिलाडिय़ों की सशक्त नर्सरी के रूप में भी अपनी…
– समाजसेवी स्व. राजेंद्र कोलन का देहदान, परिवार के प्रेरणादायी निर्णय को मिला सम्मान – गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पार्थिव देह मंदसौर मेडिकल कॉलेज रवाना जावरा। देहदान महादान जैसे शब्दों की वास्तविक सार्थकता जावरा नगर में उस समय चरितार्थ हुई, जब समाजसेवी स्वर्गीय राजेंद्र कोलन के निधन के पश्चात उनके परिवारजनों ने त्वरित, साहसिक एवं प्रेरणादायी निर्णय लेते हुए देहदान की सहमति प्रदान की। स्व. राजेंद्र कोलन की धर्मपत्नी ललिता कोलन, पुत्र ऋषभ कोलन, पुत्री अर्पिता पीपाड़ा, तथा उनके छोटे भाई संजयकुमार, सुशीलकुमार, शैलेशकुमार एवं विपिनकुमार कोलन ने संजीवनी फाउंडेशन जावरा एवं लायंस क्लब जावरा के माध्यम से देहदान…
– फोरलेन ओवरब्रिज पर अधिवक्ता की गर्दन तक पहुंचा मांजा, गर्दन बचाने में कटी ऊंगली – दावों की हकीकत फिर उजागर, निजी नर्सिंग में करवाया उपचार जावरा। शहर में मांजे के खिलाफ पुलिस व प्रशासन द्वारा की जा रही कथित सख्ती के दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। गुरुवार की शाम जावरा के फोरलेन स्थित ओवरब्रिज पर अधिवक्ता हर्ष कांठेड़ मांजे का शिकार हो गए। बाइक से नवकार सिटी स्थित घर लौटते समय अचानक उनकी गर्दन पर धारदार मांजा आ गया, जिससे गले पर कट के गहरे निशान बन गए। घटना के दौरान जब अधिवक्ता…
– कनेक्शन के नाम पर 45 से 55 हजार की अवैध वसुली, रसीद केवल 5 हजार की – आरटीआई के सवालों को भी बता दिया काल्पनिक, जवाबदेही से झाडा पल्ला – अवैध कॉलोनी बनाम बिजली कंपनी, नियम कम, वसूली बेशुमार जावरा। बिजली अब उजाले का साधन नहीं, बल्कि लूट का हथियार बनती जा रही है। वैध और अवैध कॉलोनियों के नाम पर बिजली कंपनी द्वारा अपनाए जा रहे दोहरे मापदंड अब खुलकर सामने आ गए हैं। जहाँ वैध कॉलोनी में 3 केवीए के नए बिजली कनेक्शन के लिए महज रुपए 5000 लिए जा रहे हैं, वहीं अवैध कॉलोनियों में उसी…
जावरा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए जावरा पब्लिक स्कूल, जावरा द्वारा कक्षा 3 से 9 तक के 450 विद्यार्थियों के लिए इंदौर स्थित सुप्रसिद्ध सिमचा आइलैंड का एक दिवसीय शैक्षणिक, अनुभवात्मक एवं मनोरंजक भ्रमण आयोजित किया गया। इस विशाल शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं सतत देखरेख के लिए विद्यालय की 34 शिक्षक-शिक्षिकाएँ साथ रहीं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा भ्रमण की पूर्व योजना अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से तैयार की गई, जिससे यात्रा से लेकर वापसी तक प्रत्येक चरण सुरक्षित, अनुशासित एवं सुचारु रूप से संपन्न हुआ। विद्यार्थियों के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की गई तथा…
जावरा में विकास की रफ़्तार : विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से मिली 2.5 करोड़ की नई सौगातें
– ग्रामीण क्षेत्रों में 9 सांस्कृतिक शेड, दो विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष व लैब स्वीकृत – पहले भी मिल चुकी हैं 8 करोड़ की विकास परियोजनाएँ जावरा। विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ते जावरा विधानसभा क्षेत्र को एक बार फिर बड़ी सौगात मिली है। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के सतत प्रयासों से क्षेत्र में लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से सांस्कृतिक शेड निर्माण एवं विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। कुछ समय पूर्व ही ग्रामीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में…
– वार्षिक सम्मेलन में पेंशनरों के हितों की सुरक्षा व संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा जावरा। पेंशन एक शासकीय प्रक्रिया मात्र नहीं है, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी व्यक्ति को सक्रिय, सृजनशील और समाजोपयोगी बने रहने का माध्यम है। पेंशनर को अपने अनुभव और ऊर्जा का उपयोग समाजहित में निरंतर करते रहना चाहिए। उक्त विचार पेंशनर्स समाज शाखा जावरा के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ सी.एम. मेहता, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के विशेष अतिथि भारतीय स्टेट बैंक शाखा जावरा के मुख्य प्रबंधक संतोष वर्मा ने पेंशनरों को बैंकिंग संबंधी हर संभव सहयोग देने का…
बैंकों की मनमानी से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर लगा ग्रहण ! आम आदमी के लिए योजना बनी छलावा
– लोन के लिए भटक रहे उपभोक्ता, चहेतों को मिल रही सुविधा—आम आदमी के लिए योजना बनी छलावा जावरा। जिस प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आम जनता के लिए राहत की किरण बताया गया था, वही अब बैंकों की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। सोलर पैनल लगवाने के लिए बैंक से लोन का प्रावधान तो रखा गया, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि सैकड़ों उपभोक्ता लोन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उपभोक्ताओं ने जिन-जिन बैंकों में लोन के लिए फाइलें लगा रखी हैं, वहां से उन्हें बार-बार चक्कर लगवाए जा रहे…
– प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर अर्पित की श्रृद्धांजलि जावरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा हरियाखेड़ा रोड स्थित महाराणा प्रताप मांगलिक भवन परिसर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 429 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में महासभा के संरक्षक एवं राष्ट्रीय मंत्री डॉ. हमीर सिंह राठौर, तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह चौहान, युवा नगर अध्यक्ष अजय सिंह कछावा, सह सचिव बहादुर सिंह सोनगरा, संगठन मंत्री दिलीप सिंह कछावा, प्रवक्ता विजयपाल सिंह चंद्रावत सहित जितेंद्र सिंह सोलंकी (मेथेमेटिक्स पाईंट), जितेंद्र सिंह सिसोदिया(बना सा…
