Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– बामनखेड़ी शंभुबाई से प्लाट के डायवर्शन के नाम पर मांगी थी रिश्वत जावरा। तहसील मुख्यालय से सटे ग्राम बामनखेड़ी के पटवारी प्रवीण जैन को लोकायुक्त उज्जैन ने प्लाट डायवर्शन के नाम पर 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया हैं। फरियादी महिला ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी। जिस पर बुधवार को सागर पैशा स्थित निजी पटवारी कार्यालय पर ट्रेप किया हैं। लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचन्द्र पटेल ने बताया कि श्यामू बाई निवासी बामनखेड़ी जावरा ने 17 मई 25 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर पुलिस अधिक्षक अनिल विश्वकर्मा को आवेदन देकर शिकायत…
केक काटकर मनाई राठौर नर्सिंग होम की 38 वीं वर्षगांठ, तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह ने किया था लोकार्पण
– राठौर नर्सिंग होम स्टॉफ के स्टॉफ डॉ राठौर को पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान जावरा। शहर की स्वास्थ सेवाओं की धुरी माने जाना वाला शहर का राठौर नर्सिंग होम 20 मई को 38 वर्ष का हो चुका हैं। सन् 1987 में आज ही के दिन डॉ हमीर सिंह राठौर के इस राठौर नर्सिंग होम का लोकापर्ण हुआ था । मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे दबंग नेता अर्जुनसिंह, तत्कालीन गृह मंत्री कुंवर भारतसिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल बोहरा ने कर कमलों से नर्सिंग होम का लोकापर्ण हुआ था। तब से लेकर आज तक जावरा यह नर्सिंग होम 24 घंटे अपनी…
– आरोपियों के कब्जे से 30 किलो डोडाचुरा व आयशर सहित 20 लाख का मश्रुका जप्त जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध जारी अभियान में औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा को सफलता मिली हैं। थाना प्रभारी व्हीडी जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने बहादुरपुर फंटे के समीप से आयशर ट्रक में डोडाचुरा तस्करी करते पंजाब के दो लोगों को पकड़ा हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 30 किलो अवैध डोडाचुरा बरामद किया हैं। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में…
– बीसीए में खुशी पंवार ने तथा बीकॉम में कोमल पाटीदार ने कॉलेज में पाया पहला स्थान रतलाम। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा बी.सी.ए. एवं बी.कॉम तृतीय वर्ष 2025 का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। घोषित परीक्षा परिणाम में रॉयल कॉलेज के बी.सी.ए. तृतीय वर्ष एवं बी.कॉम तृतीय वर्ष का उत्तीर्ण परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। रॉयल कॉलेज की कम्प्यूटर साईंस विभागाध्यक्ष प्रो. दीपिका कुमावत ने बताया कि, बी.सी.ए. तृतीय वर्ष की खुशी पंवार पिता अजय पंवार ने 85.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर, कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार देवाशीष खण्डेलवाल पिता अशोक कुमार खण्डेलवाल ने 83.50 प्रतिशत…
– सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में जावरा विधानसभा से मंदसौर पहुंचे सैंकड़ों समर्थकों ने दी सांसद को बधाई – चौधरी ने गदा भेंटकर दी सांसद को बधाई जावरा/मंदसौर। मंदसौर जावरा संसदीय क्षैत्र के सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिन मंदसौर स्थित सांसद सेवा केन्द्र पर समुचे लोकसभा क्षैत्र के उनके समर्थकों ने पहुंचकर मनाया। सांसद को पुष्पमाला पहनाकर सभी ने उन्है जन्मदिन की बधाई दी। इसी कड़ी में जावरा के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में जावरा विधानसभा के सैंकड़ो कार्यकर्ता भी मंदसौर पहुंचे। ढोल ढमाकों और आतिशबाजी के साथ चौधरी और समर्थकों ने सांसद का जन्मदिन मनाया।…
– गौशाला में गौ सेवा कर मनाई पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की पूण्य तिथि जावरा। सादगी सहजता सरलता कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति अनेकानेक आदर्श जीवन मूल्यों के प्रेरणादायी प्रेरक हम सभी के आदर्श राजनीति के संत मालवा क्षेत्र के गांधी जावरा मन्दसौर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत परम श्रद्धेय स्वर्गीय (बाऊजी) डॉ. लक्ष्मीनारायण जी पाण्डेय के पुण्य स्मरण दिवस पर ऐसे बिरले व्यक्तिव पर नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा का संकल्प लेवे। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर…
– मेंटेनेंस के नाम पर घंटो काटी बिजली, फिर भी हवा चलते ही बिजली हो जाती है गुम जावरा। बिजली कंपनी से त्रस्त लोगों ने सोमवार को जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ के नेतृत्व में बिजली कंपनी का घेराव करते हुए अधीक्षण यत्री पश्चिम क्षैत्र विद्युत वितरण कंपनी के नाम एक ज्ञापन कार्यपालन यंत्री को सौंपा हैं। सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि लंबे समय से जावरा शहर व ग्रामीण में बिजली की अघोषित कटौती से गर्मी में आम जन परेशान हो रहे है। मेंटेनेंस के नाम पर कई घंटो तक बिजली बंद कर दी जाती हैं। उसके बाद भी…
– राजेन्द्र काम्पलेक्स और महावीर कॉलोनी में बनेगी नाली जावरा। शहर के वार्ड क्रमांक 15 में बीते कई सालों से व्याप्त गंदे पानी की निकासी की समस्या तथा आगामी वर्षाकाल में परेशानी से आम जनता को राहत देने नगर पालिका ने रविवार को नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। वार्ड क्रमांक 15 में आने वाले राजेंद्र कॉम्प्लेक्स में 5 लाख तथा महावीर कॉलोनी में 10 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली निर्माण किया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र की जल निकासी की समस्या का हल निकलेगा और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।भूमि पूजन में ये रहे उपस्थित -…
– लायंस क्लब और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने किया शिविर आयोजित जावरा। सेवा के इस महातीर्थ लायन्स नेत्र चिकित्सालय परिसर पर लायंस क्लब जावरा व सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा जावरा के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श महाशिविर का आयोजन किया गया है। इसमें इंदौर महानगर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ की टीम द्वारा नि:शुल्क बोन कैल्शियम डेंसिटी चेकअप, नि:शुल्क यूरो फ्लो मेट्रो के साथ नि:शुल्क ई.सी.जी. के माध्यम से मरीजों का उपचार किया गया। जिसमें डॉ. अनुपम खंडेलवाल जाइंट रिप्लेसमेंट एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ प्रियंक जैन हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ सुयश अग्रवाल कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन, डॉ दीप…
जावरा। आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे आरोपी की तलाश के लिए ग्राम परवलिया पहुंची पुलिस की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने तथा पुलिस के साथ बद्सलुकी करने वाले आरोपी युनुस खां पिता फिरोज़ खा (29) निवासी परवलिया को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दीपक कनेरिया ने 6 माह का साधारण कारावास एवं 1000/-रूपये(एक हजार रूपये मात्र) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी भुपेन्द्र कुमार सांगते द्वारा बताया गया कि दिनांक 24.06.2019 को हमराह फार्स उनि डी.एस. सोलकी, प्र.आर. अशोक व्यास, लक्ष्मण नागदा, आर.चालक आशीष शर्मा मय शासकीय वाहन के थाना कालुखेड़ा के धारा-8/15,…
