– आरोपियों के कब्जे से 30 किलो डोडाचुरा व आयशर सहित 20 लाख का मश्रुका जप्त
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध जारी अभियान में औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा को सफलता मिली हैं। थाना प्रभारी व्हीडी जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने बहादुरपुर फंटे के समीप से आयशर ट्रक में डोडाचुरा तस्करी करते पंजाब के दो लोगों को पकड़ा हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 30 किलो अवैध डोडाचुरा बरामद किया हैं।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना प्रभारी व्हीडी जोशी के नेतृत्व में मुखबीर सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की हैं। थाने पर मुखबिर से सुचना मिली कि एक ट्रक आयशर कम्पनी का जिसका नम्बर पीबी-11-बीयू-9365 हैं। जिसमे दो व्यक्ति बैठे है ट्रक मे एक काले रंग के प्लास्टिक के बोरे मे पीसा हुआ अवैध डोडाचुरा भरा है जो उज्जैन जावरा बायपास से होते हुये भुतेडा 8 लेन की तरफ जाने वाला है। जो सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये अनुसार बहादुरपुर फंटा जावरा पर नाकाबन्दी की गयी। कुछ देर बाद सूचना अनुसार ट्रक आता दिखाई दिया। जिसको घेराबंदी कर रोककर पुछताछ की, तो चालक ने अपना नाम भोला सिहं पिता महेन्दर सिहं (47) नि. ग्राम सेलवाला खानेवाल, जिला पटिलाया पंजाब एवं पास मे बैठे व्यक्ति का नाम पता सुखदेव सिहं पिता मोदन सिहं जाति सिक्ख (30) नि. प्रित नगर थाना केंट जिला भटिण्डा पंजाब का रहने वाला बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर कुल 30 किलो 250 ग्राम पीसा हुआ डोडाचुरा कट्टे में भरा हुआ मिला। जिसकी कीमती करीबन 60 हजार रुपए आंकी गई। डोडाचुरा व आयशर ट्रक को जप्ती में लेकर आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ट्रक व डोडाचुरा सहित जब्त किया 20 लाख का मश्रुका –
थाना प्रभारी व्ही डी जोशी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक काले प्लास्टिक के बोरे मे भरा अवैध मादक पदार्थ पीसा हुआ डोडाचुरा जिसका वजन बोरे सहित 30 किलो 250 ग्राम किमती 60 हजार रुपए तथा आयशर कम्पनी का ट्रक नम्बर पीबी-11-बीयू-9365 किमती 20 लाख रुपये, रजिस्ट्रैशन कार्ड की छायाप्रति, ड्रायविंग लायसेस की छायाप्रति, बीमा पाँलिसी की छायाप्रति, 11 हजार 320/- रुपए नगदी व दो स्क्रीन टच मोबाईल जप्त किए गए। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित उनि कुलदीप देथलिया, प्रआर 30 मार्कण्डेय मिश्रा, विक्रम सिंह राजपुत, विष्णु चंद्रावत, मुकेश पाटीदार, आर कमलेश डांगी, गोविंद पंवार, मनोज डाबी, रविंद्रसिंह चौहान, महैंद्र सिंह राठौर की भुमिका सराहनीय रही।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

