Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया पर की अभद्र टिप्पणी का विरोध जावरा। ऑपरेशन सिंदुर को लीड करने वाली कर्नल सोफिया कुरेशी पर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री एवं रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा की गई गलत बयानबाजी का विरोध प्रदेशभर में हो रहा हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता वरुण श्रोत्रिय ने बयान जारी करते हुए कहा कि मंत्री आए दिन अनर्गल बयानबाजी करते हैं, इस बार उन्होने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना की कर्नल को आंतवादियों की बहन बेटी बताया हैं। मंत्री शाह के इस बयान पर केवल…
– जावरा के साथ ही पिपलौदा में भी स्वास्थ के क्षैत्र में दिलाई करोड़ों की सौगात – डिजीटल एक्स रे, पीएम रुम की सौंगात दी, तहसील में कई स्वास्थ केन्द्रों के भवन निर्माणाधीन जावरा/पिपलौदा। आजादी के बाद एवं मध्य प्रदेश की स्थापना के बाद जावरा विधानसभा की पिपलौदा तहसील क्षेत्र में पहली बार स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के सतत प्रयासों से हुए हैं, चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो या चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराने की, डॉ. पाण्डेय ने स्वास्थ्य के क्षेत्र को पिपलौदा तहसील में मॉडल के रूप में स्थापित किया है। विधायक डॉ पाण्डेय…
– वाणिज्य संकाय की जैनी पगारिया ने प्राप्त किए 92.4 प्रतिशत अंक जावरा। केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड (सीबीएसई) के भोपाल रीजन द्वारा मंगलवार को कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परिक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें नगर के जावरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर अपना व अपने स्कूल का नाम रोशन किया हैं। संस्था में कक्षा 12वीं की कला संकाय में अलंकृता सौलंकी, वाणिज्य संकाय में जैनी पगारिया एवं विज्ञान संकाय में राजवीर सौलंकी अव्वल रहे एवं कक्षा 10 वीं में रणवीर सिंह चंद्रावत अव्वल रहे। विद्यालय प्राचार्य डॉ पियूष मूणत ने बताया कि कक्षा 12 वीं…
– दीपिका ने 12 वीं साईंस बायो में में पाए 91 प्रतिशत अंक, -10 वीं में इप्शिता को मिले 81 प्रतिशत अंक जावरा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें नगर के फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। विद्यालय की कक्षा 12 वीं साईंस बायो में दीपिका पिता मोतीलाल पांचाल (रेवास) ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य संकाय में चंचल पिता गोपाल प्रजापत ने 75.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए।…
– स्व. भीकमचन्द आजाद व राजकुंवर बाई चौपड़ा की स्मृति में चौपड़ा परिवार ने लिया भक्ती का लाभ जावरा। पूनम की है रात दादा.. आज तो थाने आनो हैं .. जैसे भजनों पर देर रात तक भक्त झुमते रहे। मौका था पूर्णिमा के अवसर पर नगर के खत्रीपुरा स्थित श्री चिंतामणी पाश्र्वनाथ मंदिर पर प्रेस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष स्व. भीकमचन्द आजाद एवं राजकुंवर बाई चौपड़ा की स्मृति में चौपड़ा परिवार द्वारा आयोजित भक्ती संध्या का। भगवान की भक्ती के बाद महाआरती उतारी गई। श्री चिंतामणि पाश्र्वनाथ भक्त मंडल द्वारा रात्रि 8 बजे भक्ति प्रारंभ की। भक्ति मैं एक…
– कालूखेड़ा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार सहित जब्त किया 40 किलो डोडाचुरा जावरा। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध जारी अभियान के तहत कालूखेड़ा थाना पुलिस ने ग्राम कंसेर के एक युवक को कार से डोडाचुरा की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार सहित 40 किलो अवैध डोडाचुरा पकड़ा हैं। कालूखेड़ा थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद ने बताया कि एसपी अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में मुखबीर सूचना पर बागीया रोड़ स्थित टप्पा तहसील कार्यालय…
भूतेड़ा-जोयो तिराहे का रोड़ निर्माण स्थगित, समिति सदस्यों ने किया विधायक डॉ पाण्डेय का स्वागत
जावरा। उज्जैन-जावरा के मध्य प्रस्तावित फोरलेन के तहत भुतेडा से होटल जोयो तिराहे तक बनने वाले ब्रिज व रोड़ को स्थगित कराए जाने पर जन संघर्ष समिति ने प्रदेश के मुखिया मोहन यादव व क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा इस मामले में किए गए प्रयासों पर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही समिति सदस्यों ने मंगलवार को विधायक के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत कर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान भूतेड़ा-जोयो तिराहे तक की जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक को हटाए जाने की मांग भी की गई। उल्लेखनीय है कि एक्सप्रेस वे…
जावरा। अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रेडक्रास सोसायटी जावरा द्वारा शासकीय चिकित्सालय में सेवारत नर्सो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़ के निर्देशन में अस्पताल प्रभारी डॉ दीपक पालडिय़ा तथा रेडक्रास चेयरमैन विरेंद्र सिसौदिया (केवी) की उपस्थिति में चिकित्सालय में पदस्थ समस्त स्टॉफ नर्सेस का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ पालडिय़ा ने कहा कि चाहे हालात कितने भी खराब हो, नर्सेस हमेशा सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का प्रयास करती हैं। इस अवसर पर चेयरमैन सिसोदिया ने कहा कि नर्सेस अपनी हर तकलीफ को भुलाकर दूसरों की तकलीफ दूर कर अपने ज़ख्मों को…
– विशाल हिन्दु सेवा संगठन ने किया अनुठा प्रयोग रतलाम। मदर्स डे पर जहां हर कोई सोश्यल मीडिया पर अपनी अपनी माँ के स्टेटस, स्टोर लगाकर मां के प्रति अपना प्यार जता रहा हैं, वहीं शहर के वृद्धाश्रम में ऐसी कई माताएं जिन्है या उनके बच्चों ने अपने घर से दूर कर दिया, या कोई इस समाज में अकेली व बेहसारा होकर यहां निवास करने पर मजबूर हैं। मातृत्व दिवस के अवसर पर ऐसी ही मांताओं को स्नेह देने विशाल हिन्दु सेवा संगठन की प्रदेशाध्यक्ष काजल पाटीदार ने वृद्धाश्रम पहुंचकर साडिय़ा भेंट कर सच्चा मातृत्व दिवस मनाया। संगठन की राष्ट्रीय…
क्षत्रिय महासभा : कान्हसिंह अध्यक्ष, जितेन्द्रसिंह सचिव तथा शैलेन्द्रसिंह कोषाध्यक्ष मनोनीत
– निवृतमान अध्यक्ष डॉ राठौर को बनाया संस्था संरक्षक – अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (राजपूत समाज) जावरा की नवीन कार्यकारिणी गठित जावरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (राजपूत समाज) जावरा की बैठक हरियाखेडा़ रोड़ स्थित महाराणा प्रताप मांगलिक भवन पर आयोजित हुई। जिसमें आगामी 29 मई को विर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंति प्रतिवर्षानसार इस वर्ष भी धुमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन भी सर्वानुमति से किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ हमीरसिंह राठौर को पदोन्नत करते हुए सर्वानुमति से संस्था के संरक्षक पद पर मनोनित किया गया। उल्लेखनीय है…
