– सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में जावरा विधानसभा से मंदसौर पहुंचे सैंकड़ों समर्थकों ने दी सांसद को बधाई
– चौधरी ने गदा भेंटकर दी सांसद को बधाई
जावरा/मंदसौर। मंदसौर जावरा संसदीय क्षैत्र के सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिन मंदसौर स्थित सांसद सेवा केन्द्र पर समुचे लोकसभा क्षैत्र के उनके समर्थकों ने पहुंचकर मनाया। सांसद को पुष्पमाला पहनाकर सभी ने उन्है जन्मदिन की बधाई दी। इसी कड़ी में जावरा के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में जावरा विधानसभा के सैंकड़ो कार्यकर्ता भी मंदसौर पहुंचे। ढोल ढमाकों और आतिशबाजी के साथ चौधरी और समर्थकों ने सांसद का जन्मदिन मनाया। 51 किलो वजनी फुलों की माला और गदा भेंट कर सांसद गुप्ता को बधाई दी।
रैली के रुप में पहुंचे सांसद के निवास तक –
करीब 25 से अधिक गाडिय़ों का काफीला लेकर सैंकड़ो समर्थकों के साथ मंदसौर पंहुचे प्रदीप चौधरी ने पहले पशुपतिनाथ मंदिर मुख्य द्वार से मंदसौर नई आबादी क्षैत्र तक वाहन रैली निकली, उसके बाद पैदल रैली के रुप में हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सांसद सेवा केन्द्र पर पहुचे। रैली में आगे ढोल ढमाकों के साथ जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान चौधरी के साथ अभय कोठारी, अशोक सेठिया, पंडित दिनेश व्यास (घटवास), सैय्यद अमजद अली, मोहनलाल पटेल, वीरेंद्र सिंह चौहान, इफ्तेखार पठान, प्रकाश मेहता, शाहिद कुरैशी, रवि हेमावत, विनोद चौरसिया, संजय मोदी, रवि दुग्गड़, विरेंद्र सिसोदिया (केवी), संजय भाटी, कमलेश जायसवाल (पत्रकार), घनश्याम वर्तिया, पवन जैन, मांगीलाल पाटीदार (पंचेवा), कांतिलाल पाटीदार (रोला), राजेश धाकड़, आशीष गुप्ता, नागूलाल धनगर, अमित पाठक (जैठाना), कमल बैरागी, महावीर मेहता, अशोक गुजराती, सुरेश धाकड़, गोपीचंद पाटीदार, बालाराम पाटीदार सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

