– राजेन्द्र काम्पलेक्स और महावीर कॉलोनी में बनेगी नाली
जावरा। शहर के वार्ड क्रमांक 15 में बीते कई सालों से व्याप्त गंदे पानी की निकासी की समस्या तथा आगामी वर्षाकाल में परेशानी से आम जनता को राहत देने नगर पालिका ने रविवार को नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। वार्ड क्रमांक 15 में आने वाले राजेंद्र कॉम्प्लेक्स में 5 लाख तथा महावीर कॉलोनी में 10 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली निर्माण किया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र की जल निकासी की समस्या का हल निकलेगा और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
भूमि पूजन में ये रहे उपस्थित –
नाली निर्माण भूमि पूजन अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद यूसुफ कडपा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि अजयसिंह भाटी, वार्ड पार्षद रजत सोनी, गगन श्रीमाल, उबेद अंसारी, गुड्डू पठान, असलम मेव, शैलेन्द्र कियावत, दिलीप पोरवाल, प्रवीण बरमेचा, मनीष मेहता, अंतिम कियावत, आकाश मेहता, ऋषभ पोरवाल, ठेकेदार पंकज अग्रवाल सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

