Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– महाआरती के बाद हुआ भंडारे का आयोजन जावरा। शहर के खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर की 30 वीं वर्षगांठ का दो दिवसीय महोत्सव शनिवार को महाआरती व भंडारे के साथ पूर्ण हुआ। प्रात: 8 बजे अभिषेक के बाद हवन हुआ। स्व. कल्याणमल अग्रवाल परिवार , स्व इंदरमल दसेडा परिवार लाभार्थी रहे। साईं बाबा मंदिर की ध्वजा के लाभार्थी निलेश,कमलेश, शुभम, अरीन टुकडिय़ा परिवार रहा। श्री महालक्ष्मी मंदिर की ध्वजा का लाभ स्व.कल्यानमल अग्रवाल परिवार ने लिया। महाआरती के लाभार्थी स्व. हीरालाल, पन्नालाल, माणकलाल की पुण्य स्मृति में समाज रत्न मोतीलाल, मनीष कुमार चपरोद परिवार रहे।…
– मोक्ष का बीज हैं भक्ति : जिनशिशु प्रज्ञाश्रीजी मसा – सुबह निकला चल समारोह, हुई धर्मसभा जावरा। भक्ति मोक्ष का बीज हैं, इसलिए हमे अपनी दिनचर्या में परमात्मा की भक्ति के लिये समय निर्धारित करना चाहिए। क्योंकि परमात्मा ही हमारे नीवं को चलाते हैं। अष्टापद तीर्थ प्रेरिका मालव ज्योति श्री जिनशिशुप्रज्ञा श्री जी म.सा.ने जवाहरपेठ स्थित श्री धर्मनाथ जिनालय पर वार्षिक ध्वजारोहण के अवसर पर आयोजित धर्मसभा में यह बात कही। आपने कहा कि हम कितने ही करोड़ रुपये कमा कर एकत्रित कर ले किन्तु वे हमारे साथ नहीं जाएंगे परन्तु यदि हम परमात्मा के नाम के करोड़ो नाम…
– सुबह निकलेगा ध्वजा का चल समारोह जावरा। नगर के जवाहरपथ स्थित श्री धर्मनाथ जिनालय की तृतीय वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन के तहत प्रथम दिवस शुक्रवार को शुक्रवार को अष्टापद तीर्थ प्रेरिका मालव ज्योति प.पू.जिनशिशुप्रज्ञा श्रीजी आदि ठाणा के पावन सानिध्य में अठारह अभिषेक महापूजन का आयोजन किया गया। जिसमें विधिकारक मनीष मेहता द्वारा विधि विधान से अभिषेक कराए गए। इस मौके पर लाभार्थी बसंतीबाई प्रदीप कुमार निर्मल कुमार चौधरी परिवार के साथ बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। शनिवार को होगा ध्वजारोहण – धर्मनाथ जिनालय जवाहरपेठ पर प्रात: 8.30 बजे शुभ मुहूर्त मे ध्वजारोहण किया जाएगा।…
जिस घर में मांस और मदिरा का सेवन हो वहां ना बेटी दो ना वहां से बेटी लो : अंबाजी धाम पीठाधीश्वर
– महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यापर्ण और सांफा बांध प्रतियोगिता के साथ मनी राणा प्रताप की जयंति – मांगलिक भवन निर्माण में दानदाताओं ने दिया सहयोग, हॉल के लिए भेंट की तस्वीर जावरा। जब तक हम संस्कार के भाव हमारे बच्चों में नहीं जगाएंगे तब तक समाज का सुधार नहीं हो सकता हैं। आज हम देखते हैं कि शादी ब्याह में राउण्ड टेबल लगाते हैं, मांस मदिरा परोसते हैं, आज समाज मांस मदिरा परोसकर घर की लक्ष्मी को बिदा करता हैं। इसलिए लक्ष्मी रुष्ट हो रही हैं। आज महाराणा प्रताप जयंति के अवसर पर हम प्रण ले कि शादी…
पिस्टल से फायर हत्या के प्रयास करने वाले फरार 02 आरोपीयों को किया गिरफ्तार, अवैध पिस्टल जब्त
जावरा। पिस्टल से फायर हत्या के प्रयास करने वाले फरार आरोपियों को जावरा शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल भी जब्त की हैं। मामले का खुलासा रविवार को एसपी अमित कुमार ने सीएसपी दुर्गेश आर्मो की उपस्थिति में किया। एसपी ने बताया कि 22 मई 25 को फरियादी शाहरुख पिता अब्दुल हामीद कुरैशी जाति मुसलमान (31) निवासी जैलरोड़ ने शहर पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 21 मई 2025 को रात्री करीब 11.30 बजे मै अपने ससुराल मेरी पत्नि को लेने गया था। जहां करीब एक घण्टे मैं अपने ससुराल मे…
– प्रदेश के टॉप 10 चिकित्सालय में बनाया अपना स्थान – डॉ घनश्याम पाटीदार की देखरेख में हो रहा एनबीएसयू युनिट का संचालन जावरा। विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा सेवा का विस्तार लगातार किया जा रहा हैं। विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के अथक प्रयासों से जावरा को मिले महिला एवं बाल चिकित्सालय ने मध्यप्रदेश के टॉप 10 अस्पतालों में छठा स्थान प्राप्त किया हैं। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी की गई आफिसियल सूची में रतलाम जिले का महिला एंव बाल चिकित्सालय का नाम दर्ज हैं। जावरा विधायक डॉ पांडेय के अथक प्रयासों से प्रारम्भ हुए महिला चिकित्सालय के पास बाल चिकित्सालय में…
– 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को विद्यालय प्रदान करेगा 5 हजार की छात्रवृत्ति जावरा। कौन कहता है कि आसमा में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। कवि दुष्यंत कुमार की उक्त पंक्तियों को आज विद्यार्थियों ने सार्थक कर दिखाया। स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल जावरा में शुक्रवार को सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में नगर और विद्यालय में प्रथम आने वाले तथा उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्था के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने अपने उद्गार में बताया कि हम विगत 34 वर्षों से उच्च और आधुनिक शिक्षा दे…
– सभी ब्रांच में 60-60 सीटों पर मिलेगा प्रवेश, शासकीय व अशासकय उपक्रमों में केंपस प्लेस्मेंट की सुविधा भी मिलेगी जावरा। 10 वीं के बाद सीधे पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन का अवसर जिसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्टिकल, कम्प्यूटर साईस इंजीनियरिंग में एडमिशन दिया जा रहा है जिसका रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुका है। प्रत्येक ब्रांच में 60-60 सीटें उपलब्ध हैं। रजिस्ट्रेशन हेतु पॉलिटेक्निक महाविद्यालय या किसी भी एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क सेंटर पर उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता हैं। शहर के गो.तो. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा के प्राचार्य जीबी बामनकर ने बताया कि महाविद्यालय में ऑनलाईन प्रवेश प्रकिया प्रारंभ हो चुकी हैं। महाविद्यालय…
– जावरा में बनाए 350 सिविल डिफेंस वालेन्टियर जावरा। मानसून से पूर्व रतलाम होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ ने जावरा जनपद पंचायत सभागृह में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें सीपीआर, फायर डेमो, स्ट्रक्टचर लेसिंग एवं घरेलु उपकरणों द्वारा बाढ़, भूकंप एवं अन्य आपदाओं से बचने के तरीके सिखाए गए। साथ ही सिविल डिफेंस वालेन्टियर भी बनाए गए। जिला कलेक्टर राजेश बाथम और जिला सैनानी होमगार्ड रोशनी बिलवाल के निर्देशन में एसडीएम त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार संदीप इवने तथा सीईओ जिला पंचायत बलवंत नवलाया की उपस्थिति में रतलाम होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ द्वारा प्लाटून कंमाण्डर ज्योति बघेल के नेतृत्व में कृष्ण गोपाल भाटी,…
– उच्च शिक्षा विभाग की बजट शाखा प्रभारी की हठधर्मिता और मनमानी से परेशान सह प्राध्यापक जावरा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृहनगर उज्जैन कें उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ अधिकारी भी खुद ही सीएम ही समझ रहे हैं, यही कारण है कि इन अधिकारियों के जिम्मे जो काम हैं उसे भी समय पर पूर्ण नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते कई लोग परेशान हो रहै हैं। ऐसा ही एक मामला बीते करीब चार से अधिक महिनों से चल रहा हैं। उच्च शिक्षा विभाग भोपाल में बजट शाखा प्रभारी जो कि उज्जैन की निवासी हैं उनकी मनमानी और…
