– बीसीए में खुशी पंवार ने तथा बीकॉम में कोमल पाटीदार ने कॉलेज में पाया पहला स्थान
रतलाम। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा बी.सी.ए. एवं बी.कॉम तृतीय वर्ष 2025 का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। घोषित परीक्षा परिणाम में रॉयल कॉलेज के बी.सी.ए. तृतीय वर्ष एवं बी.कॉम तृतीय वर्ष का उत्तीर्ण परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
रॉयल कॉलेज की कम्प्यूटर साईंस विभागाध्यक्ष प्रो. दीपिका कुमावत ने बताया कि, बी.सी.ए. तृतीय वर्ष की खुशी पंवार पिता अजय पंवार ने 85.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर, कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार देवाशीष खण्डेलवाल पिता अशोक कुमार खण्डेलवाल ने 83.50 प्रतिशत तथा प्राची सुतार पिता मुकेश सुतार ने 83.30 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.सी.ए. तृतीय वर्ष के इस घोषित परीक्षा परिणाम में रॉयल कॉलेज की पूरी कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है।
रॉयल कॉलेज के कामर्स विभागाध्यक्ष डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि, बी.काम. तृतीय वर्ष की कोमल पाटीदार पिता भरतलाल पाटीदार ने 79.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रियंका राठोड पिता समरथ राठोड ने 77.70 प्रतिशत तथा रिषभ जाट पिता दिनेश जाट ने 76.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर, क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.कॉम. तृतीय वर्ष के इस घोषित परीक्षा परिणाम में रॉयल कॉलेज की पूरी कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है। रॉयल कॉलेज के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर महाविद्यालय परिवार ने बी.सी.ए. एवं बी.कॉम उत्तीर्ण समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

