Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– पीडि़तों को किया गया उपचार जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल जावरा में शनिवार को उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व जिला एनसीडी अधिकारी रतलाम डॉ प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन लाए, स्वस्थ जीवन शैली अपनाए, सेहतमंद भोजन करे, फास्ट फूड से बचे, नियमित व्यायाम करे, तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहे। 30 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराना चाहिए ताकि उच्च रक्तचाप से बचा जा सके। आज उच्च रक्तचाप से…
यात्रियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्त हुए कलेक्टर, आरटीओं ने जांची बसे, 59 हजार से अधिक का वसुला जुर्माना
– जावरा में दो बसों पर कार्रवाई, एक बस थाने में खड़ी करवाई – स्कालर्स पब्लिक स्कूल की दो बसों पर लगाया जुर्माना रतलाम। यात्रियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने सख्ती का रुख अपनाया हैं। कलेक्टर के आदेश पर जिला परिवहन अधिकारी दीपक मांझी ने जावरा और ताल क्षेत्र में स्कूल बसों एवं यात्री बसों की चेकिंग की, जिसमें कुल 40 वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें स्कॉलर स्कूल जावरा की 2 बसों पर 30 हजार का जुर्माना विभिन्न धाराओं में किया गया। ताल में यात्री बस पर 7500 का…
– शासकीय चिकित्सालय पर मनाया राष्ट्रीय डेंगू दिवस, हुई एक दिवसीय कार्यशाला जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ प्रमोद प्रजापति के निर्देशन में शुक्रवार को सिविल हास्पीटल जावरा के सभागृह में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। बैठक में सुपरवाइजर, सीएचओ,एएनएम, आशा सुपरवाइजर उपस्थित रहें। सीबीएमओ ने कहा कि सामुदायिक साझेदारी से डेंगू की बीमारी दूर हो सकती है लोगो को इसके बारे में जागरुक करने की जरूरत है कि डेंगू से घबराए नहीं समय पर सरकारी अस्पतालों में जांच, उपचार करवाये, इसका व्यापक प्रचार प्रसार करे, मलेरिया इंस्पेक्टर…
– मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन – मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही जावरा। मध्यप्रदेश की बेटियों के विरूद्ध संगठित षडयंत्र लव जिहाद पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को सर्व हिन्दु मैदान में उतारा, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पर तहसीलदार संदीप इवने और शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन को सौंपा। ज्ञापन में लव जिहाद को रोकने सर्व हिन्दु समाज ने अपनी मांगे सरकार के समक्ष रखी हैं। सौपे गए ज्ञापन में बताया कि हाल ही में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों—भोपाल, उज्जैन, इंदौर, रीवा, सागर,…
– सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 10 वीं और 12 वीं में बच्चों ने पाई सफलता जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा का सीबीएसई बोर्ड का कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अश्विन गंगवाल एवं स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।10 वीं में इन्होने पाई सफलता – कक्षा 10 वी में सफ़ीना 93.8…
– सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणमा रहा सर्वश्रेष्ठ जावरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हर वर्ग में नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य देवेंद्र मूणत और मेनेजर भाविक मूणत ने बताया कि विद्यालय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत कक्षा 10 का 99 प्रतिशत और कक्षा 12 का 89 प्रतिशत रहा। जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने विषय वार 90 प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को…
बडबोले केबीनेट मंत्री विजय शाह का कांग्रेसियों ने दो स्थानों पर फुंका पुतला, छीना झपटी में पुतला हुआ छिन्न भिन्न
– किसान कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने किया शाह के पूतलों का दहन जावरा। ऑपरेशन सिंदुर को लीड करने वाली कर्नल सोफिया कुरेशी पर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के जनजाति कार्य मंत्री एवं रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा की गई गलत बयानबाजी का विरोध प्रदेशभर में हो रहा हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस, किसान कांग्रेस और युवक कांग्रेस ने अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन करते हुए मंत्री का पूतला दहन करते हुए मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग की हैं। बुधवार को शहर के चौपाटी चौराहे पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य राजेश…
केबीनेट मंत्री विजय शाह पर प्रकरण दर्ज करने शहर थाने पहुंचे कांग्रेस नेता विरेन्द्रसिंह सोलंकी
– कांग्रेस नेता ने अपने साथियों के साथ थाने पर पहुंचकर सौंपा आवेदन जावरा। ऑपरेशन सिंदुर को लीड करने वाली कर्नल सोफिया पर अनर्गल बयान देने के मामले में अब मध्यप्रदेश के केबीनेट मंत्री विजय शाह मुश्किले बढ़ती जा रही हैं। हाईकोर्ट द्वारा मंत्री पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी के होने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश के हर थाना क्षेत्र पर मंत्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने की बात प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी ने कहीं हैं। इसी कड़ी में बुधवार की देर शाम कांग्रेस नेता विरेन्द्रसिंह सोलंकी अपने साथियों के साथ जावरा शहर पुलिस थाने पर पहुंचे और…
– कर्नल सोफिया कुरेशी पर विवादित बयान देने के मामले में उलझे मंडी शाह इंदौर l मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के एक विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर स्वत: संज्ञान लेते हुए 4 घंटे के भीतर विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. जस्टिस अतुल श्रीधरन की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि विजय शाह पर तत्काल स्नढ्ढक्र दर्ज होनी चाहिए. अदालत ने इस मामले में राज्य के…
– पटवारी हल्का नं. 24 प्रभु कुमार को 4 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप किया – ताल पटवारी संघ का अध्यक्ष हैं प्रभु कुमार जावरा। रतलाम जिले की ताल तहसील में पदस्थ पटवारी हल्का नं. 24 प्रभुलाल गरवाल जो कि ताल पटवारी संघ का अध्यक्ष भी हैं, को आवेदक से सीमांकन पंचनामा प्रदान करने के नाम पर रिश्वत लेते उज्जैन लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त उज्जैन से मिली जानकारी अनुसार गत 5 मई 25 को आवेदक किशन लाल आँजणा निवासी ग्राम कोट कराडिय़ा तहसील ताल जिला रतलाम ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायती आवेदन पत्र देकर…
