• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, October 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»खेल»वॉलीबॉल में महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 23 खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर चयन
खेल

वॉलीबॉल में महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 23 खिलाडिय़ों का जिला स्तर पर चयन

EditorBy EditorAugust 17, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 20 अगस्त को दिखाएंगे दमखम
जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के 23 खिलाडिय़ों का चयन जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम –
दिनांक 13 एवं 14 अगस्त को आयोजित ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महावीर जैन नेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ सहभागिता की। खिलाडिय़ों ने मैदान पर शानदार तालमेल, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय देते हुए अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया।
शानदार प्रदर्शन के आधार पर 23 खिलाडिय़ों का चयन –
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 23 खिलाडिय़ों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। खिलाडिय़ों के चयन से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने चयनित खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।20 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व –
जिला स्तर के लिए चयनित सभी विद्यार्थी आगामी 20 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महावीर जैन नेशनल स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे। अब खिलाड़ी जिला स्तर पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए मैदान में उतरेंगे।
प्राचार्य डॉ. अश्विन गंगवाल ने दी शुभकामनाएं –
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्विन गंगवाल ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थी इसी प्रकार मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ खेलते रहें तथा आगे चलकर संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करें।शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन –
महावीर जैन नेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यालय के अनेक विद्यार्थी प्रतिवर्ष विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। विद्यालय के 23 विद्यार्थियों का जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, खेल प्रतिभा और विद्यालय द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहन का प्रमाण है। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

Post Views: 73
#jaora news today #MJNS #sport #Walliball
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

By EditorOctober 10, 2026

– रिंगनोद थाने के चोरी के दो मामलों में चल रहा था फरार, नीमच का…

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026

रतलाम : खेत में कपास-मक्का के बीच उगा रखा था गांजा, 127 पौधों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.