– गौशाला में गौ सेवा कर मनाई पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की पूण्य तिथि
जावरा। सादगी सहजता सरलता कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति अनेकानेक आदर्श जीवन मूल्यों के प्रेरणादायी प्रेरक हम सभी के आदर्श राजनीति के संत मालवा क्षेत्र के गांधी जावरा मन्दसौर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत परम श्रद्धेय स्वर्गीय (बाऊजी) डॉ. लक्ष्मीनारायण जी पाण्डेय के पुण्य स्मरण दिवस पर ऐसे बिरले व्यक्तिव पर नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा का संकल्प लेवे।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर महावार ने श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला पर आयोजित श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में कहीं। मीडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया की गोपाल इफतेखार गौशाला पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की, स्वागत भाषण देते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहाँ की हम सभी कार्यकर्ताओ के प्रेरणास्त्रोत डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, जनसंघ व भाजपा के लिए समर्पित रहा हैं। गौशाला में गौमाता की सेवा करते हुए गोग्रास खिलाकर पुण्यतिथि मनाई गई। इस दोरान जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, पूर्व अध्यक्ष अभय कोठारी, अध्यक्ष राजेश शर्मा, वीरेन्द्रसिंह चौहान, रजत सोनी, सुभाष टुकडिय़ा, अब्बास बोहरा, राजेश धाकड़, इफतेखार पठान, पंकज कांठेड, मोतीलाल यदुवंशी, शरद डूंगरवाल, सत्यनारायण पांचाल, आसिफ मिर्जा, अफाक अहमद, विनोद चौरसिया, बाबर पठान, लोकेश पंड्या, अनिल त्रिवेदी, अजयसिंह भाटी, गुरु संदीप रांका उपस्थित थे। संचालन भाजपा नगर महामंत्री अनिल धारीवाल व आभार महामंत्री मनीष ऊटवाल ने माना।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

