– राठौर नर्सिंग होम स्टॉफ के स्टॉफ डॉ राठौर को पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान
जावरा। शहर की स्वास्थ सेवाओं की धुरी माने जाना वाला शहर का राठौर नर्सिंग होम 20 मई को 38 वर्ष का हो चुका हैं। सन् 1987 में आज ही के दिन डॉ हमीर सिंह राठौर के इस राठौर नर्सिंग होम का लोकापर्ण हुआ था । मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे दबंग नेता अर्जुनसिंह, तत्कालीन गृह मंत्री कुंवर भारतसिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल बोहरा ने कर कमलों से नर्सिंग होम का लोकापर्ण हुआ था। तब से लेकर आज तक जावरा यह नर्सिंग होम 24 घंटे अपनी स्वास्थ सेवाएं जावरा शहर के साथ ही समुचे विधानसभा के साथ सीमावर्ती राजस्थान के अंचलों और शहरों के मरीजों की सेवा करता आ रहा है। यहां निर्धन वर्ग के मरीजों से लेकर कई जरुरत मंद अपना ईलाज करवाने आते हैं। बीते 38 सालों से जावरा और राठौर नर्सिंग होम का गहरा और अटूट रिश्ता बन गया हैं। नर्सिंग होम की विश्वसनियता के चलते शहर के अन्य चिकित्सक भी मरीजों को उपचार के लिए नर्सिंंग होम ही रैफर करते हैं। वर्तमान में स्थानीय चिकित्सकों के साथ ही कई गंभीर बिमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाए दे रहे हैं। डिजीटल एक्स रे से लेकर कम्प्यूटर्राज्ड लेबोरेटरी के साथ अन्य जांच सुविधाएं भी यहां उपलब्ध हैं। डॉ राठौर की पूत्रवधु डॉ अदितीसिंह राठौर जो कि स्त्री रोग विशेषज्ञ के रुप में जानी जाती हैं।
मंगलवार की शाम को नर्सिंग होम स्टॉफ ने केक काटकर नर्सिंग होम की 38 वीं वर्षगांठ मनाई गई। स्टॉफ ने संस्थापक डॉ हमीरसिंह राठौर और उनकी धर्मपत्नी कामिनी राठौर को पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान डॉ अदितीसिंह राठौर, प्रवीण पाठक, कुलदीप भट्ट, नवनीत शर्मा आदि सहित समुचे स्टॉफ ने बधाई दी।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

