– कैदारेश्वर से नर्मदेश्वर महादेव आकतवासा तक निकाली डाक कावड़ यात्रा
जावरा। धर्म नगरी आकतवासा की बेटियों ने भक्ति, साहस और संकल्प की अनूठी मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। बेटियों ने सैलाना के प्रसिद्ध केदारेश्वर महादेव मंदिर से जल लेकर करीब 24 किलोमीटर की दूरी मात्र 1 घंटे 40 मिनट में तय की और आकतवासा स्थित नमदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर डाक कावड़ के माध्यम से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
श्रद्धा और उत्साह से ओतप्रोत बेटियों ने तेज गति से कावड़ यात्रा पूरी करते हुए अपनी अद्भुत आस्था और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। केदारेश्वर से नमदेश्वर महादेव तक की इस डाक कावड़ यात्रा में बेटियों की लगन, अनुशासन और समर्पण ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान नमदेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। आकतवासा की इन बेटियों की यह पहल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि नारी शक्ति, साहस और संकल्प की प्रेरणादायक तस्वीर भी प्रस्तुत करती है। उनकी इस उपलब्धि की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

