– मेंटेनेंस के नाम पर घंटो काटी बिजली, फिर भी हवा चलते ही बिजली हो जाती है गुम
जावरा। बिजली कंपनी से त्रस्त लोगों ने सोमवार को जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ के नेतृत्व में बिजली कंपनी का घेराव करते हुए अधीक्षण यत्री पश्चिम क्षैत्र विद्युत वितरण कंपनी के नाम एक ज्ञापन कार्यपालन यंत्री को सौंपा हैं।
सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि लंबे समय से जावरा शहर व ग्रामीण में बिजली की अघोषित कटौती से गर्मी में आम जन परेशान हो रहे है। मेंटेनेंस के नाम पर कई घंटो तक बिजली बंद कर दी जाती हैं। उसके बाद भी जरा सी हवा पानी और बूंदाबांदी होने पर रात-रात भर लाइट बंद रहती है। जो कि बिजली कंपनी के मेंटेनेस की पोल भी खोलती हैं। ऐसी भीषण गर्मी में शहरवासी परेशान हो रहे हैं। भीषण गर्मी में अघौषित बिजली कटोति परेशानी का सबब बन जाती हैं।
कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हई है साथ ही बिजली वितरण कंपनी जिस तरीके से वसूली कर रही है, उससे गरीबो लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मिनिमम प्राइस वाला बिल 200 यूनिट किया जाए ताकि गरीब लोग इसका लाभ ले सके। 150 यूनिट तक तो गरीबों को लाभ नहीं मिल पा रहा है साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कई विद्यतु पोल झूल रहे हैं व कहीं तार झूल रहे हैं और मेंटेनेंस के नाम पर हर बार काम बता रहे हैं फिर भी समस्या हल नहीं हो रही है। कई गांव ऐसे हैं जहां पर 8 दिनों से बिजली बंद है फिर भी सुधार नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में कंपनी की तरफ से काम करने वाले कर्मचारी नहीं के बराबर हैं ऐसे समें कई बार किसानों को ही बिजली विभाग का काम करना पड़ता है और हादसे हो रहे हैं। ज्ञापन में इन सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मंाग की गई हैं। नहीं होने की दशा में जन आंदोलन की चेतावनी भी दी गई हैं।
इनकी रही उपस्थिति –
बिजली कंपनी घेराव और ज्ञापन के दौरान जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़, नीतिराजसिंह, एडवोकेट वरुण श्रोत्रिय, गुड्डू पठान अन्नपूर्णा पंवार, उबेद अंसारी, सलम मेव, जगदीश सोलंकी, मुबारक मामा, दिनेश नायमा, असलम कुरैशी, महेश शर्मा, दानिश सिद्दीकी, यूसुफ पठान , रहीम चाचा आदि सहित बड़ी संख्या में रहवासी शामिल रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

