– बामनखेड़ी शंभुबाई से प्लाट के डायवर्शन के नाम पर मांगी थी रिश्वत
जावरा। तहसील मुख्यालय से सटे ग्राम बामनखेड़ी के पटवारी प्रवीण जैन को लोकायुक्त उज्जैन ने प्लाट डायवर्शन के नाम पर 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया हैं। फरियादी महिला ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी। जिस पर बुधवार को सागर पैशा स्थित निजी पटवारी कार्यालय पर ट्रेप किया हैं।
लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचन्द्र पटेल ने बताया कि श्यामू बाई निवासी बामनखेड़ी जावरा ने 17 मई 25 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर पुलिस अधिक्षक अनिल विश्वकर्मा को आवेदन देकर शिकायत की कि हुसैन टेकरी रोड जावरा में उसका 525 वर्ग फुट का प्लॉट हैं। जिस पर उसे आवास योजना में घर बनाने हेतु डायवर्सन कराना हैं। जब वह प्लॉट के डायवर्सन हेतु हल्का पटवारी 28 ग्राम बामनखेड़ी तह जावरा प्रवीण जैन से मिली तो उसके द्वारा उससे 6 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई। शिकायत पर प्रारंभिक कार्यवाही करते हुए बुधवार को ट्रैप आयोजित किया गया व आरोपी पटवारी प्रवीण जैन को उसके जावरा के सागर पैसा मोहल्ले में स्थित निजी कार्यालय में आवेदिका से 6 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त उज्जैन की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया हैं। टीम में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा,प्र.आर हितेश लालावत, आर अनिल अटोलिया, नेहा मिश्रा, शिवकुमार शर्मा के साथ बाबू रमेश डावर शामिल रहे।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

