– लायंस क्लब और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने किया शिविर आयोजित
जावरा। सेवा के इस महातीर्थ लायन्स नेत्र चिकित्सालय परिसर पर लायंस क्लब जावरा व सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा जावरा के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श महाशिविर का आयोजन किया गया है। इसमें इंदौर महानगर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ की टीम द्वारा नि:शुल्क बोन कैल्शियम डेंसिटी चेकअप, नि:शुल्क यूरो फ्लो मेट्रो के साथ नि:शुल्क ई.सी.जी. के माध्यम से मरीजों का उपचार किया गया।
जिसमें डॉ. अनुपम खंडेलवाल जाइंट रिप्लेसमेंट एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ प्रियंक जैन हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ सुयश अग्रवाल कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन, डॉ दीप जैन यूरोलॉजी सर्जन के द्वारा सेवा देते हुए नि:शुल्क जांच की गई। इस दौरान शिविर के अतिथि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के जिला लीड अधिकारी मोहनलाल मीणा ने अपनी बात रखते हुए लायंस क्लब जावरा के सेवा प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए कहाँ कि जब भी मानव सेवा के लिए लायंस क्लब जावरा को सहयोग की आवश्यकता होगी सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया लगातार अपना सहयोग करता रहेगा।
व्यवस्था देख मन हुआ प्रफुल्लीत –
सेंट्रल बैंक जावरा ब्रांच मैनेजर विकास गौर ने कहा कि पिछले 2 साल से जावरा में रहते हुए पहली बार लायंस नेत्र चिकित्सालय आने का अवसर मिला है यहाँ की व्यवस्था को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। जब कभी भी लायंस क्लब को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा जावरा के माध्यम से जन सेवा का अवसर मिलेगा उसे में और मेरी टीम की और से पूरा करने प्रयास करेंगे एवं लायंस क्लब जावरा की पूरी टीम को बहुत-बहुत साधुवाद। डॉ. प्रियंक जैन ने कहाँ की चिकित्सक का पेशा सेवा करना होता हैं उस पर आज निश्चित रूप से लायंस नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से आंखों का इलाज इस विश्वस्तरीय जावरा जैसे नगर में किया जा रहा है यह हम सबके लिए गौरव का विषय है जो सुविधा महानगरों में मिलती है वही सुविधा जावरा नगर में बहुत कम दामों पर सेवा के लिए जा रही है मैं सभी लायंस साथियों का धन्यवाद करता हूं की आपने मानवीय सेवा का जो लक्ष्य रखा है जिसे निरंतर आप कर रहे हैं वह अनुकरणीय है वंदनीय है।
136 मरीजों की हुई जांच –
उक्त जानकारी देते हुए चेयरमैन सामाजिक सेवा समिति संदीप रांका, चेयरमैन स्वास्थ्य समिति डॉ अजयसिंह राठौड ने बताया की लायंस क्लब जावरा अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में वृहद नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 136 मरीजों की जाँच की गई। इस दोरान पूर्वाध्यक्षगण रमेश मेहता, अशोक सेठिया, हरीनारायण अरोड़ा, रजनीकांत शाह, कार्यवाहक अध्यक्ष संजय तलेसरा, उपाध्यक्ष सुधीर जैन, राजकुमार मारवाड़ी, कोषाध्यक्ष संजय गौधा, पंकज काठेड, रजत सोनी, शरद डुंगरवाल, विपिन चोरडिया, दिनेश गोरी, संदीप दसेडा, विजय राठौड, अभय कांठेड, पर्वतसिंह आंजना, नरेन्द्र संघवी, बालमुकुंद गर्ग, प्रकाश अरोड़ा, अतुल गोधा आदि उपस्थित थे। लायंस क्लब व चिकित्सालय की जानकारी लायन्स नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन अनिल धारीवाल ने प्रस्तुत की। संचालन पूर्वाध्यक्ष सजी वर्गीस ने किया। आभार सचिव यश जैन ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

