Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
कोठारी ज्वेलर्स पर हुई करोड़ो रुपए की चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक के चांदी के जेवर बरामद
– जावरा शहर पुलिस को मिली सफलता, अब तक 05 आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपी अब भी फरार जावरा। शहर के मुख्य बाजार बजाजखाना स्थित कोठारी ज्वेलर्स पर साल 2023 में हुई करोडो रुपए की चोरी के मामले में जावरा शहर पुलिस को एक और सफलता मिली हैं। पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 2 लाख से अधिक के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। मामले में अब तब पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं, जबकि 4 आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी हैं। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित…
– कावड़ यात्रा में शामिल हुई गोगादेव की छड़ी जावरा। भगवान भोलेनाथ की भक्ति के पावन श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्री मारुति नंदन उत्सव समिति द्वारा शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अभिदीप शाकल्य की अनुवाई में शिवोह्म कावड़ यात्रा निकाली गई। जो सोमवार को दोपहर में श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला स्थित महादेव मंदिर से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होकर शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई पूल बाजार स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर पहुंची। जहां बाबा जागनाथ का जलाभिषेक का महाआरती उतारी गई। संस्था के डॉ दिलीप शाकल्य ने बताया कि कावड़ कलश यात्रा…
– नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया 20 करोड़ से अधिक की जल योजनाओं को शिलान्यास – नपाध्यक्ष ने सौंपा करोड़ों रुपए के विकास कार्यो का मांग पत्र, मंत्री ने दी सहर्ष स्वीकृति, – मंत्री बोले प्राक्कलन बनाकर विधायक डॉ पाण्डेय के साथ आना, हर मांग पूरी होगी जावरा। हमें सभी वर्गो की, सभी समाज की सेवा करना है। सबका साथ सबका विकास करना है। हम सभी को मिलकर महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करना हैं। युवा सशक्तिकरण को मंत्री ने कहा कि आज के युवा को नौकर नहीं नौकरी देने वाला बनना हैं। देश की अर्थव्यवस्था में उन आज विश्व…
– बाबा जागनाथ से मिलने पहुंचेंगे बाबा श्याम जावरा। भगवान भोलेनाथ की भक्ति के माह सावन के अंतिम सोमवार के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राजेश भरावा मित्र मंडल द्वारा हरि से हर का मिलन यात्रा धुमधाम के साथ निकाली जाएगी। यात्रा के तहत पहाडिय़ा रोड़ स्थित श्री श्याम धाम से बाबा श्याम शहर के पूल बाजार स्थित बाबा जागनाथ महादेव से मिलने पहुंचेगे। यात्रा दोपहर 3 बजे खाटु श्याम मंदिरा से प्रारंभ होगी। 3 अगस्त को दोपहर 3 बजे पहाडिय़ा रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ होगी जो सुतारीपुरा, सोमवारिया, शुक्रवारिया, पिपली बाजार, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार,…
जावरा। नगर की 24 वीं बटालियन में डीएसपी के पद पर पदस्थ रामबाबू पाठक ने शुक्रवार को अपने बटालियन स्थित निवास पर क्षमता से अधिक मात्रा में डिप्रेशन की पिल्स का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन और बटालियन के अधिकारी व जवान उन्है गंभीर अवस्था में राठौर नर्सिंग होम पर उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां डॉ हमीरसिंह राठौर ने उपचार किया। फिलहाल डीएसपी गंभीर हालत में नर्सिंग होम से रतलाम रेफर किया हैं। सूत्रों की माने तो डीएसपी पाठक को पूर्व से ही डिप्रेशन का उपचार जारी था। लेकिन शुक्रवार उन्होने करीब 40 से अधिक…
– एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने मशीनें लगाने के दिये निर्देश रतलाम/भोपाल। रतलाम स्थित डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय मेडिकल कॉलेज को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप के आग्रह पर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ सुविधाओं में विस्तार के लिए सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन प्रदान करने के लिए स्वीकृति प्रदान की हैं। गुरुवार को केबीनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से उनके कक्ष में भेंट की। उन्होंने शुक्ल से रतलाम मेडिकल कॉलेज…
– बंधक भूखण्डों के विक्रय की शिकायतों पर भी लगातार हो रही कार्रवाई जावरा/भोपाल। जावरा व पिपलौदा नगर में वैध की गई कालोनियों में विकास कार्यो को कराये जाने के लिए कार्यवाही की जा रही हैं। वहीं अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाईजरों पर विभाग कार्रवाई कर रहा हैं। अनाधिकृत कॉलोनियों एवं विकास अनुमति प्राप्त कॉलोनियों में कॉलोनाईजरों द्वारा की गई अनियमितताओं पर सरकार सख्ती से कदम उठा रही हैं। यह बात प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा सदन में जावरा व पिपलोदा में स्थित अवैध व वैध की गई कॉलोनियों के विकास…
जावरा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाही की जा रही हैं। इसी कड़ी में अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी और उनकी टीम ने बाछड़ा डेरा से 11 पेटी अवैध शराब वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद के बरामदे से जब्त की, वहीं आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार हो गया। पुलिस…
– कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ आयोजन – माँ सरस्वती, प्रणवाक्षर ऊँ और माँ भारती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ जावरा। शहर के कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार से विद्यारंभ संस्कार समारोह पूर्वक प्रारंभ हुआ। आयोजन में अतिथि के रुप में संतोष विश्वकर्मा (शिशु वाटिका प्रमुख, मालवा प्रांत), विशेष अतिथि सुमित्रा बामनिया (संकुल प्राचार्य कमला नेहरू), अध्यक्ष अजीत चत्तर (अध्यक्ष विवेक भारती शिक्षण समिति) के साथ विवेक भारती शिक्षण समिति के सचिव तन्मय सोनी, समिति के वरिष्ठ सदस्य अनिल पावेचा, बंशीलाल पोरवाल और अभय कांठेड़ उपस्थित रहे। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य शीला जैन…
जावरा पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी की दिलाई शपथ, किए उपहार भेंट
प्रारंभिक तौर पर मनोरंजन पर अंत में आदत के साथ मानसिक व आर्थिक स्थिति सब खराब करता नशा जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में आज मध्यप्रदेश को नशामुक्त करने के लिए चलाए जा रहे जनजागरूक अभियान में जुड़कर विद्यार्थियों को अभियान की जानकारी दी। इसी क्रम मे 15 से लेकर 30 जुलाई तक मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी चलाया जा रहा है। नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी – अभियान का उद्देश्य नशे को रोकने के साथ सामाजिक जागरूकता फैलाना भी है। कार्यक्रम में औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, एस.आई. प्रताप सिंह…
