Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा का बेटा आराध्य अब विश्वभर के अंतर्राष्ट्रीय न्यायालयों में बैरिस्टर के रूप में देगा अपनी सेवाएं
– जावरा के आराध्य ने बढ़ाया समूचे राष्ट्र का मान, कैब्रिज युनिवर्सिटी ने दी पीएसडी स्कॉलर की उपाधि – पूपिल बैरिस्टर बनकर भारत के चुनिंदा कानूनविदों में शुमार हुए आराध्य जावरा। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती हैं, यह बात सौ फीसदी सत्य बैठती हैं जावरा नगर का नाम विश्व पटल पर अंकित करने वाले जावरा जैसे छोटे से शहर के बेटे आराध्य पिता अशोक सेठिया पर, जावरा के आराध्य को कैंब्रिज विश्वविद्यालय लंदन ने पीएचडी स्कॉलर (डॉक्टरेट) की उपाधि से अलंकृत तो किया ही हैं साथ ही उसका चयन पूपिल बैरिस्टर के रूप में इनर टेंपल चेंबर में…
– सीएसपी और शहर थाना प्रभारी ने किया रंगोलियों का निरीक्षण – श्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का मिलेगा अवसर जावरा। पुलिस द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को सेंट पॉल कान्वेंट स्कूल में नशा मुक्ति विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। नशे के विरूद्ध इस जागरुकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच के माध्यम से रंगो को माध्यम से समाज को नशे को छोड़ो और जीवन से नाता जोड़ो का सशक्त संदेश दिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक और प्रेरक रंगोलियाँ बनाई।…
जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस बड़े ही गर्व और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने शहीदों की वीरगाथा पर भावनात्मक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। बच्चों को कारगिल युद्ध की जानकारी देने के लिए एक विशेष वीडियो डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसमें भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस, बलिदान और रणनीति को दर्शाया गया। इससे बच्चों में…
– राठौर समाज के मीडिया प्रभारी के रुप में बेहतर कार्य करने पर किया सम्मानित जावरा। अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश का एक दिवसीय अधिवेशन व चिंतन शिविर मानस भवन भोपाल पर आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय तेली महासभा के तहसील मीडिया प्रभारी बद्रीलाल चौहान (लुहारी) द्वारा बेहतर कार्य करने पर सम्मान किया गया। चौहान को यह सम्मान अधिवेशन के अतिथि केबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रविकरण साहु, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर तथा प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया द्वारा शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महासभा के प्रदेश से लेकर तहसील…
– नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी के हाथों होना था शिलान्यास – मुख्यमंत्री के सतना दौरे के चलते निरस्त हुआ नगरीय प्रशासन मंत्री का जावरा दौरा जावरा । शहर में लंबे समय से प्रस्तावित तीन नवीन टंकी और पाईप लाईन का शिलान्यास समारोह 26 जुलाई 25 को पिपलौदा रोड़ स्थित द ग्राण्ड पदमा रिसोर्ट पर होना था। शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथिं मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थे। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सतना दौरे के चलते मंत्री विजयवर्गीय का जावरा दौरा निरस्त हो गया। क्योंकि विजयवर्गीय सतना जिले के प्रभारी मंत्री हैं, ऐसे…
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लायंस क्लब जावरा ने सरस्वती शिशु मंदिर पुरम में किया पौधारोपण
जावरा। लायंस क्लब जावरा ने अपनी सतत सेवा गतिविधि में अग्रसर होते हुए श्रावण मास के पवित्र माह में हरियाली अमावस्या के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर पुरम पहाडिय़ा रोड में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 51 पौधारोपण किया। कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय परिवार में मां शारदा और भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीपक प्रज्जविलत किया गया तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट एवं पर्यावरण समिति अध्यक्ष राजेश धाकड़ का स्वागत तिलक एवं केसरिया दुपट्टे से किया। स्वागत के पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर नाट्य मंचन किया…
मालवा नीर मिनरल वॉटर एक्सपाईरी की शिकायत पर देर रात पैकेजिंग युनिट पर जाँच करने पंहुचा खाद्य अमला
– एक्सपाईयरी माल की शिकायत पर सोमवार को देर रात पटवारी के साथ पहुंची खाद्य अधिकारी – गौदाम में रखे माल और पैकेजिंग युनिट की जांच की जावरा। तहसील के गांव भीमाखेडी के प्लाट नंबर 440/2 ओल्ड महु नीमच रोड़ भीमाखेड़ी अण्डरपास के समीप स्थित मालवा नीर के पैकेजिंग प्लांट पर मालवा नीर मिनरल वॉटर के एक्सपाईयरी होने के बाद भी बेचे जाने की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर राजेश बाथम के आदेश पर सोमवार की रात करीब 8.30 बजे खाद्य अधिकारी ज्योति बघेल और पटवारी पंकज राठौर मालवा नीर के पैकेजिंग प्लांट पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की। जांच…
नशे से दूरी हैं जरुरी : चिकलाना में छात्राओं ने रंगोली और पेंटिंग कर दिया नशा मुक्ति का संदेश
– जिले भर में पुलिस आयोजित कर रही नशा मुक्ति जन जागरण अभियान – जिले भर के स्कूल / कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थाओं में रंगोली, चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिताओं हुआ का आयोजन जावरा। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 से 30 जुलाई 2025 तक नशे से दूरी है जरूरी विषय पर जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हंै। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सतत रूप से संपूर्ण जिले में क्रियान्वित किया जा रहा हंै। अभियान के तहत सोमवार को संपूर्ण जिले…
केबीनेट मंत्री काश्यप और विधायक डॉ पाण्डेय की उपस्थिति में हुई भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विषयों को लेकर रविवार को रुद्र पैलेस में जिला कौर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल मौजूद रहे। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठनात्मक रचना के संबंध में विचार विमर्श किया गया। भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। आरंभ में कौर कमेटी सदस्यों…
– दो ट्रेक्टर ट्राली भरकर एसडीएम आफीस पहुंचे बर्डिया गोयल के निवासी – निजी भूमि का शासकीय कर दिया और शासकीय भूमि पर एक व्यक्ति को दे दिया पट्टा जावरा। समीपस्थ ग्राम बर्डिया गोयल में ड्रोन सर्वे में पटवारी द्वारा निजी भूमि को शासकीय भूमि करने तथा शासकीय भूमि पर एक व्यक्ति को पट्टा देने तथा मंदिर की जमीन को शासकीय करने के साथ ही अन्य त्रुटियों में सुधार करने की मांग को लेकर सोमवार को ग्राम बर्डियागोयल के रहवासी दो ट्रेक्टर ट्राली में भरकर एसडीएम आफीस पहुंचे। जहां उन्होने त्रुटी सुधार हेतु एसडीएम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार वैभव…
