जावरा। नगर की 24 वीं बटालियन में डीएसपी के पद पर पदस्थ रामबाबू पाठक ने शुक्रवार को अपने बटालियन स्थित निवास पर क्षमता से अधिक मात्रा में डिप्रेशन की पिल्स का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन और बटालियन के अधिकारी व जवान उन्है गंभीर अवस्था में राठौर नर्सिंग होम पर उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां डॉ हमीरसिंह राठौर ने उपचार किया। फिलहाल डीएसपी गंभीर हालत में नर्सिंग होम से रतलाम रेफर किया हैं। सूत्रों की माने तो डीएसपी पाठक को पूर्व से ही डिप्रेशन का उपचार जारी था। लेकिन शुक्रवार उन्होने करीब 40 से अधिक डिप्रेशन की गोलियों का सेवन कर लिया। हालाकि डीएसपी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ हैं। फिलहाल उपचार जारी हैं। सूचना के बाद राठौर नर्सिंग होम पर जवानों और अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

