प्रारंभिक तौर पर मनोरंजन पर अंत में आदत के साथ मानसिक व आर्थिक स्थिति सब खराब करता नशा
जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में आज मध्यप्रदेश को नशामुक्त करने के लिए चलाए जा रहे जनजागरूक अभियान में जुड़कर विद्यार्थियों को अभियान की जानकारी दी। इसी क्रम मे 15 से लेकर 30 जुलाई तक मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी चलाया जा रहा है। नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी – अभियान का उद्देश्य नशे को रोकने के साथ सामाजिक जागरूकता फैलाना भी है। कार्यक्रम में औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, एस.आई. प्रताप सिंह भदौरिया व पुलिस टीम ने अपने संदेश में सभी से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर व कुछ छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान विषय पर बनाए पोस्टर को सराहा व उनमें से तीन स्थानों पर छात्राओं का चयन कर प्रथम स्थान मान्या कुंवर, द्वितीय स्थान प्रियांशी भट्ट व तृतीय स्थान पर वर्षा सिंह को उपहार भेंट किए।
नगर औद्योगिक थाना टी.आई. विक्रम सिंह ने कार्यशाला में नशे के प्रकार,नशा एक बीमारी है, नशे की बीमारी से मुक्ति, नशे के बारे में पैदा हुई गलत धारणाओं व नशा प्रयोग करने वाले व्यक्ति के मुख्य लक्षणों आदि की जानकारी विस्तार से देकर नशा न करने बारे विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि नशामुक्त प्रदेश अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े, ताकि नशामुक्ति का संदेश जन-जन व किशोरों तक पहुंचाया जा सके। मप्र नशामुक्त अभियान का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जनआंदोलन का रुप देना है ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान दे सकें। नशे पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है] नशा भी छोड़ा जा सकता है] इसके लिए दृढ संकल्प लेना जरुरी है। व्यक्ति मनोरंजन के तौर पर नशे की शुरुआत करता है] लेकिन बाद में यह आदत में शुमार हो जाता है जिससे पूरे परिवार की मानसिक स्थिति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है।
नगर औद्योगिक थाना एस.आई. श्री प्रताप सिंह भदौरिया ने नशे से जुड़ी कुछ और शेष बातों को बताकर कैसे इससे दूर रहने और बचने को लेकर बताया साथ ही सायबर सिक्योरिटी से जुडे़ तथ्य बच्चों को बताएं की कैसे किस लिंक का चयन करें। कहा तक की नेट सर्फिंग आप लोगों को करना चाहिए। नेट का या मोबाईल के उपयोग को कितना सहज और खतरनाक बताया। विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों के प्रश्नों को सुना उत्तर दिए। कि ऐसा कुछ नहीं होता। इसके अलावा आप लोगों को अपने अभिभावकों से सब बातें साझा करना चाहिए। इंटरनेट जितना कार्य हो उतना ही उपयोग में लेना चाहिए। सामान्य रूप से कार्य कर सायबर क्राइम से बचें।
संस्था डायरेक्टर कमल मूणत व प्राचार्य पियूष मूणत ने बताया नशा मुक्त भारत – अभियान के तहत जागरुकता कार्यशाला का आयोजन आज किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रम सिंह एवं एस. आई प्रताप सिंह भदौरिया व टीम का तुलसी के पौधें भेंट कर अभिवादन किया।विद्यार्थियों को अंत में नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने नशे से बचाव के लिए सात्विक आहार] स्वच्छ आचार-विचार और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने नशे से होने वाले विभिन्न प्रकार की बीमारियों से अवगत कराते हुए नशामुक्ति के लिए घरेलू एवं चिकित्सकीय उपचारों की जानकारी प्रदान की। वहीं कुछ छात्रा एंव नशामुक्ति शीर्षक पर पोस्टर बनाकर लाई थी। अतिथियों ने सभी को सराहा-प्रशन्नसा की व प्रथम स्थान पर मान्या कुंवर, द्वितीय स्थान पर प्रियांशी भट्ट व तृतीय स्थान पर वर्षा सिंह का नशामुक्ति शीर्षक पर बने पोस्टर का चयन कर उन्हें उपहार प्रदान किए। अंत में विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। विद्यार्थियों के प्रश्नों में शराबबंदी को जड़ से खत्म करने के लिए \ सरकार ही बंद क्यों नहीं करती \ व इससे बचाव के लिए क्या उपचार और बचाव होते है \ अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों के उत्तर दिए व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

