जावरा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाही की जा रही हैं। इसी कड़ी में अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी और उनकी टीम ने बाछड़ा डेरा से 11 पेटी अवैध शराब वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद के बरामदे से जब्त की, वहीं आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं।
45 हजार से अधिक की शराब की जप्त –
ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने बताया कि आरोपी के बरामदे से 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 एमएल शराब के 50 क्वार्टर कुल 400 क्वार्टर (कुल 72 लीटर बल्क लीटर) किमती 30 हजार रुपए, 03 पेटी देशी मसाला शराब प्रत्येक पेटी मे 180 एमएल शराब के 50 क्वार्टर कुल 27 बल्क लीटर कुल किमती 15 हजरी 750 रूपये। इस प्रकार कुल 99 ब्लक लीटर शराब किमती 45 हजार 750 रुपए की बरामद की। कार्रवाई निरीक्षक आनन्द आजाद, उनि. रघुवीर जोशी, सउनि जसराज चंदेल, प्र.आर. राहुल उपाध्याय, जितेन्द्रव्यास, मुकेश, शोभाराम शर्मा, नरेन्द्र जगावत, सैनिक छत्रपालसिंह की सराहनीय भूमिका रही।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

