– एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने मशीनें लगाने के दिये निर्देश
रतलाम/भोपाल। रतलाम स्थित डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय मेडिकल कॉलेज को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप के आग्रह पर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ सुविधाओं में विस्तार के लिए सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन प्रदान करने के लिए स्वीकृति प्रदान की हैं। गुरुवार को केबीनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से उनके कक्ष में भेंट की। उन्होंने शुक्ल से रतलाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शीघ्र ही सीटी स्कैन और एम.आर.आई. मशीन लगवाने का आग्रह किया। जिसे उपमुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकार कर अधिकारियों को उक्त दोनों मशीनें स्थापित करने के निर्देश दिये।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

