– कावड़ यात्रा में शामिल हुई गोगादेव की छड़ी
जावरा। भगवान भोलेनाथ की भक्ति के पावन श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्री मारुति नंदन उत्सव समिति द्वारा शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अभिदीप शाकल्य की अनुवाई में शिवोह्म कावड़ यात्रा निकाली गई। जो सोमवार को दोपहर में श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला स्थित महादेव मंदिर से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होकर शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई पूल बाजार स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर पहुंची। जहां बाबा जागनाथ का जलाभिषेक का महाआरती उतारी गई।
संस्था के डॉ दिलीप शाकल्य ने बताया कि कावड़ कलश यात्रा में भागवताचार्य मनोज कश्यप, सिख समाज के ज्ञानी हंसराज सिंह, प्रजापीता ब्रह्माकुमारी की सावित्री दीदी, शिवकन्या दीदी, गायत्री परिवार का संस्कार मंडल का सानिध्य मिला। वहीं यात्रा में पूर्व गृह मंत्री कैलाश चावला, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कानसिंह चौहान, गोशाला अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख प्रदीप शर्मा, माली समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहन पटेल, गायरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भगवती चौधरी, धर्मचंद चपड़ोद, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, हरिराम शाह, देवेंद्र शर्मा, वरुण श्रोत्रिय, पिंकेश मेहरा, महेश राठौड़, कीर्तिशरण सिंह, प्रकाश मांदलिया, संजय सेठिया, सुधीर सेठिया, अनिल दसेड़ा, श्याम बिहारी पटेल, प्रिंस ओस्तवाल, राहुल उपमन्यु ,देवेंद्र भटनागर,बलवंत भाटी (रतलाम), सुनिल भावसार, अशोक पारेवाल, प्रतिक मांदलिया, शेखर नाहर, राजु चावरे, राकु चावरे, गोपाल राठोर, संजय उपाध्याय, संदेश जैन शैखर धारीवाल, राजा चोरडिय़ा, ताराचंद गवली, गोपाल माली, सुरेश, प्रेम धनोतिया, ओम सेनी, सत्तू महावार, प्रमोद पंडित, अरविंद पाटीदार, अंजनी उपाध्याय, शरद डूंगरवाल, पार्षद अनिल मोदी, दशरथ कसानिया, आरडी धाकड़, विश्वास शर्मा, बाबूलाल मईडा, धार्मिक महिला नेत्री उषा चौहान, ललिता धाकड़ उपस्थित रहे।
यात्रा में शामिल हुई गोगादेव जी की छड़ी –
सामाजिक समरसता की नई पहल (शुरुआत) इस धार्मिक यात्रा में देखने को मिली। शिवोह्म कावड़ कलश यात्रा में वाल्मिकी समाज द्वारा निकाली जाने वाली गोगादेवजी की छड़ी निशान भी शामिल हुई। जिसकी विधिवत पूजा अर्चना धर्म गुरुओं और अतिथियों द्वारा की गई। अतिथियों द्वारा उस्तादों और भगतों का स्वागत सम्मान कर उन्हें धार्मिक चल समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया। संचालन समाजसेवी एवं भाजपा बड़ावदा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने किया। आभार शिवेन्द्र माथुर ने माना।
तीन साल से निकल रही यात्रा –
शिवोहम एकात्मक कलश एवं कावड़ यात्रा आयोजक डॉ अभिदीप शाकल्य और कार्यक्रम संयोजक पवन भावसार और कैलाश विजवा ने बताया कि यह कावड़ यात्रा अपने तीन वर्ष पूर्ण कर चुकी हैं। कावड़ यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पे कलश और युवा तरुणाई उत्साह उमंग के साथ चल समारोह में अपनी अपनी सहभागिता दे रहे थे। संस्था के विजय सैनी ने बताया कि उत्साह, उमंग में जावरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण बंधुओं, माता बहनों, युवा साथियों ने धार्मिक जनजागरण का परिचय देते हुए इस शिवोह्म कावड़ यात्रा में शामिल होकर सनातन धर्म की ध्वजा का मान सम्मान बढ़ाया हैं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

