– बाबा जागनाथ से मिलने पहुंचेंगे बाबा श्याम
जावरा। भगवान भोलेनाथ की भक्ति के माह सावन के अंतिम सोमवार के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राजेश भरावा मित्र मंडल द्वारा हरि से हर का मिलन यात्रा धुमधाम के साथ निकाली जाएगी। यात्रा के तहत पहाडिय़ा रोड़ स्थित श्री श्याम धाम से बाबा श्याम शहर के पूल बाजार स्थित बाबा जागनाथ महादेव से मिलने पहुंचेगे। यात्रा दोपहर 3 बजे खाटु श्याम मंदिरा से प्रारंभ होगी।
3 अगस्त को दोपहर 3 बजे पहाडिय़ा रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ होगी जो सुतारीपुरा, सोमवारिया, शुक्रवारिया, पिपली बाजार, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, कमानी गेट, नीम चौक, आजाद चौक, घंटाघर चौराहा, बजाज खाना से पूल बाजार स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर पहुंचेगी। यात्रा के मुख्य आकर्षण में कालका माता रौद्र रुप, भोलेबाबा के भूत अघोरी के रूप में, राधा कृष्ण का रास के साथ बाहुबली हनुमानजी झांकियां रहेगी। यात्रा के दौरान भजन गायकों द्वारा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

