Author: Editor

– पिकअप वाहन और शराब सहित कुल 11 लाख 75 हजार रुपए का मश्रुका जप्त रतलाम। एसपी रतलाम द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे अवैध शराब और मादक पदार्थो के परिवहन और खरीदी बिक्री के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नामली पुलिस थाना को सफलता मिली हैं। नामली पुलिस ने फोरलेन से 192 पेटी अग्रेजी शराब की जब्त करते हुए पिकअप वाहन सहित कुल 11 लाख रुपए से अधिक का मश्रुका जप्त किया हैं। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार व्दारा अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध अभियान के तहत अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग रतलाम…

Read More

– विधायक डॉ पाण्डेय बोले ज्ञापन सीएम और प्रमुख सचिव को देकर हल करवाएंगे समस्या जावरा। प्रदेश भर के राजस्व अधिकारियों के न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन के विरोध में 6 अगस्त से तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में रतलाम जिले के भी सभी राजस्व अधिकारी आपदा प्रबंधन कार्यो को छोड़कर अन्य कार्यो से विरक्त रहकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। विरोध स्वरुप में रतलाम जिले के सभी राजस्व अधिकारी शुक्रवार को जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के निवास पर पहुंचे और उन्है मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभी राजस्व अधिकारियों…

Read More

मारपीट करने वाले आरोपियों को 01-01 वर्ष का कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा जावरा। मोहल्ले में घर के बाहर बैठे युवक के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा शिवानी राठौर ने 01-01 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया हैं। सहायक मीडिया सेल प्रभारी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भुपेन्द्रकुमार सांगते व पैरवीकर्ता सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुनीलसिंह खेर द्वारा बताया गया कि दिनांक 29 मई 2021 को फरियादी रोहन ने थाना जावरा शहर पर रिपोर्ट लिखवाई कि वह घर के बाहर बैठा था और मोबाईल चला रहा…

Read More

– जावरा प्रापर्टी एसोसिएशन ने जताया सरकार के निर्णय के विरोध – सरकार ने वापस नहीं लिया निर्णय तो होगा उग्र आंदोलन जावरा। सरकार द्वारा स्टाम्प एक्ट में संशोधन करते हुए शपथ पत्र, एग्रीमेंट व अन्य दस्तावेज के लगने वाले स्टाम्प में वृद्धि करने का फैसला किया हैं। जिसका विरोध जावरा प्रापर्टी एसोसिएशन ने किया हैं। एसोसिएशन अध्यक्ष हेमंत श्रीमाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में सर्वाधिक गाईड लाईन हैं, इसके बाद भी सरकार द्वारा स्टाम्प एक्ट में दरों की बढ़ोतरी करते हुए एग्रीमेंट व अन्य दस्तावेजों में लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी को बढ़ा दिया हैं। जिससे आम जनता पर आर्थिक…

Read More

-एफआईआर दर्ज हुए 15 दिन से अधिक का समय बीता, फिर भी सरपंच पर क्यों मेहरबान हैं जिला पंचायत के अधिकारी – मामले में न जिला पंचायत सीईओ ने फोन उठाया और ना ही जनपद सीईओ ने – सरपंच से अतिक्रमणकर्ताओं से जनपद सीईओ के नाम से मांगी थी रिश्वत – सरपंच का ऑडियों और सचिव को विडियों हुआ था जमकर वायरल जावरा। खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान वाली कहावत ग्राम पंचायत भैसाना में अक्षरश: सही बैठती हैं। सरपंच पर अतिक्रमण करवाने और सीईओ के नाम से रिश्वत मांगे जाने के मामले में लोकायुक्त द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के…

Read More

जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में बुधवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया| इस अवसर पर विद्यालय के हाउस कैप्टन , वाइस कैप्टन, क्लब तथा स्पोर्ट्स समितियों के प्रतिनिधियों को उनके पद और दायित्व सौंपे गए। जिसमे आराध्य गोस्वामी- हेड बाॅय एवं अदिति कुमावत- हेड गर्ल बनाए गए। चयनित छात्रों को बैज पहनाकर सम्मानित व कर्तव्यों का बोध कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था डायरेक्टर व मूणत ग्रुप चेयरमैन विनोद मूणत व डायरेक्टर कमल मूणत रहे। प्राचार्य पियूष मूणत ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती…

Read More

– बिजली कंपनी अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद हुआ धरना समाप्त – कांग्रेस नेताओं के साथ करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह ने भी दिया आंदोलन को समर्थन जावरा। शहर में बिजली कंपनी द्वारा बगैर उपभोक्ताओं की सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए, जिसके बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में जमकर वृद्धि हो गई। कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल तो इतना अधिक आया कि उन्होने बिजली बिल भरने के बजाय अंधेरे में ही गुजर बसर करना स्वीकार किया। जब पूर्व में स्मार्ट मीटर का विरोध हुआ तो बिजली कंपनी के अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर के साथ एक पुराना मीटर…

Read More

– निवृतमान अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पाण्डेय ने नवीन पदाधिकारियों को सोंपा कार्यभार जावरा। लायंस क्लब जावरा के 54 वा चार्टर दिवस एवं संस्थापन समारोह लायंस नेत्र चिकित्सालय पर मनाया गया सर्व प्रथम लायन्स वाद के जनक मेल्विन जोंस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कि गईं। लायंस क्लब जावरा के 54 वें चार्टर दिवस एवं संस्थापन समारोह लांयस नेत्र चिकित्सालय पर शपथ अधिकारी के रूप में मल्टिपल काउन्सिल चेयरमैन मनीष शाह, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल के साथ विशेष अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेन्द्र गर्ग, पुर्वाध्यक्ष प्रकाश मेहरा, रीजन चेयरपर्सन संतोष मेडतवाल, केबिनेट सेकेट्री संजय डिंगडोंग अथिति के रूप शामिल…

Read More

– स्मार्ट मीटर से पीडि़त हजारों उपभोक्ता करेंगे शिरकत जावरा। स्मार्ट मीटर सहित अन्य बिजली समस्याओं को लेकर बुधवार को सुबह पीडि़त उपभोक्ताओं द्वारा बिजली कम्पनी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। बिजली पीडि़त उपभोक्ता समिति के सूत्रों ने बताया कि 6 अगस्त को प्रात: करीबन 10 बजे नगर के तमाम परेशान विद्युत उपभोक्ता स्थानीय विद्युत विभाग के परिसर में एकत्रित होंगे। जहाँ बिजली कम्पनी के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया जाएगा। समिति सदस्यों ने बताया कि विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के घर, दुकान व संस्थान पर जबरिया स्मार्ट मीटर ठोक दिए गए। इसके…

Read More

– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रश्न पर मुख्यमंत्री व मंत्रियों ने दी जानकारी जावरा/भोपाल। रतलाम जिले खनिज राजस्व मद से विभिन्न विकास कायज़् कराए जाएंगे। इस हेतु दो करोड़ से अधिक की कायज़्योजना बनाई गई है, जिसमे से लगभग 12 लाख रु की लागत के बालिका छात्रावासों के कायोज़् की स्वीकृति दी गई हैं। उक्त आशय की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न के जवाब में दी। विधानसभा में डॉ पांडेय ने खनिज विभाग के कायोज़् संबंधी प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि रतलाम जिले में पत्थर, गिट्टी व मिट्टी…

Read More