– जावरा शहर पुलिस को मिली सफलता, अब तक 05 आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपी अब भी फरार
जावरा। शहर के मुख्य बाजार बजाजखाना स्थित कोठारी ज्वेलर्स पर साल 2023 में हुई करोडो रुपए की चोरी के मामले में जावरा शहर पुलिस को एक और सफलता मिली हैं। पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 2 लाख से अधिक के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। मामले में अब तब पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं, जबकि 4 आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी हैं।
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन और उनकी टीम ने चोरी के उक्त मामले में सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से चोरी करने वाले आरोपीयो को ट्रेस किया जाकर पुर्व मे आरोपी गौरव रघुवंशी पिता बुंदेलसिंह रघुवंशी (24) निवासी ग्राम पिपरीया थाना गुना केन्ट जिला गुना, गंगु उर्फ गंगाराम पिता बापुडा पारदी उम्र 30 साल निवासी नई कनेरी (खेजराचक) थाना धरनावदा जिला गुना, देवेन्द्र सोनी पिता टीकाराम सोनी (59) निवासी संतोषी माता मंदिर के पास वार्ड नं.-15 गुना थाना सिटी कोतवाली जिला गुना, सागर पिता गजानन्द सोनी (34) निवासी नयापुरा वर्धमान कालोनी गुना को गिरफ्तार कर आरोपीयो के कब्जे से सोने के आभुषण कुल वजनी करीबन 151 ग्राम तथा चांदी के आभुषण कुल वजनी करीबन 10 किलो कुल किमती 21 लाख 25 हजार रुपये तथा घटना मे प्रयुक्त एक कार किमती 10 लाख रुपये जप्त किये गये। मामले में अब तक कुल 31 लाख 25 हजार का मश्रुका जप्त किया जा चुका हैं।
150 किलो चांदी व 1 किलो सोना किया था चोरी –
थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि प्रकरण मे आरोपी पवन उर्फ भुवन उर्फ झाडीया पिता बापुडा पारदी (40) निवासी ग्राम छोटी कनेरी (छोटी नई कनेरी) खेजराचक थाना धरनावदा को अहमदाबाद से फार्मल गिरफ्तार कर आरोपी से पुछताछ कर आरोपी से घटना मे चोरी गया मश्रुका के संबंध मे पुछताछ करते सभी आरोपीगणो के साथ मिलकर कुल 150 किलो चांदी एवं 1 किलो 50 ग्राम (105 तोला) सोना पांच बडी थैलीयो मे भरकर चुराकर ले जाना एवं आपस मे बाट लेना बताया।
जमीन खोदकर निकाले चांदी के आभूषण –
आरोपी पवन के मेमो अनुसार उसके घर के पिछे जमीन मे दबाये प्लास्टीक की थेली मे रखे निकालकर पेश करने पर चांदी के जेवरात बिछिया, पाईजेप, कंदोरा, कडे, चेन, हाथ की चुडी, कुल वजन 2 किलो 58 ग्राम किमती 2 लाख 25 हजार रुपए का मश्रुका जप्त किया गया। शेष हिस्से मे आया माल बेच देना बताया जिसके संबंध मे विवेचना की जा रही हैं। प्रकरण मे आरोपी पवन उर्फ भुवन उर्फ झाडीया का आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त होकर आरोपी के खिलाफ 20 से अधिक लुट , डकेती , हत्या , हत्या का प्रयास , नकबजनी जैसे गंभीर अपराध पंजीबध्द है। आरोपी पवन रतलाम जिले से 10 हजार रुपये का फरारी इनामी अपराधी था।
इन आरोपियों की तलाश जारी –
प्रकरण मे कालिया उर्फ कालिचरण उर्फ हरिसिह पिता सागरमल पारदी निवासी खेजरा चक थाना धरनावदा, मुरारी पिता जगन्नाथ उर्फ जगन पारदी निवासी बिलाखेडी, रामपुजन पिता हटेसिंह पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा, राहुल पिता नाथुडा पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा फरार है, जिनकी गिरफ्तारी व उनके हिस्से में आए सोने चांदी के आभूषणों की जप्ती होना शेष हैं। फरार आरोपीयो के विरुद्ध प्रत्येक के 15 से अधिक हत्या, लुट, डकैती, नकबजनी जैसी गम्भीर धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध हैं।
पवन के कब्जे से मिले 2 लाख के आभूषण –
पकड़े गए आरोपी पवन के कब्जे से पुलिस ने चांदी के जेवरात बिछिया, पाईजेप, कंदोरा, कडे, चेन, हाथ की चुड़ी, कुल वजन 2 किलो 58 ग्राम किमती 2 लाख 25 हजार रुपए का मश्रुका जप्त किया हैं। चोरी ट्रेस करने में शहनर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन, उनि. रामनारायणसिह, सउनि रणवीरसिह तोमर, प्रआर जाकिर खान, मृदंग सातपुते, जगदीश, आरक्षक ललीतसिंह जगावत, यशवन्त जाट, सुरेन्द्रपालसिंह सिसौदिया, दिनेश भार्गो, वसीम, लक्ष्मण नागदा, संदीप, मोहित नोगीया, विष्णुसिंह, रणजीत, सवाराम पंवार के साथ सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

