– नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया 20 करोड़ से अधिक की जल योजनाओं को शिलान्यास
– नपाध्यक्ष ने सौंपा करोड़ों रुपए के विकास कार्यो का मांग पत्र, मंत्री ने दी सहर्ष स्वीकृति,
– मंत्री बोले प्राक्कलन बनाकर विधायक डॉ पाण्डेय के साथ आना, हर मांग पूरी होगी
जावरा। हमें सभी वर्गो की, सभी समाज की सेवा करना है। सबका साथ सबका विकास करना है। हम सभी को मिलकर महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करना हैं। युवा सशक्तिकरण को मंत्री ने कहा कि आज के युवा को नौकर नहीं नौकरी देने वाला बनना हैं। देश की अर्थव्यवस्था में उन आज विश्व में नम्बर 4 पर है। अब भारत एक मजबूत राष्ट्र्र बन चुका है। इन किसी के सामने घुटने नहीं टेकेगे। मंत्री विजयवर्गीय ने नपाध्यक्ष द्वारा सौंपे गए मांग पर कहा कि जावरा नगर पालिका को जो भी चाहिए उन सभी के प्राक्कलन बनाकर विधायक डॉ पाण्डेय को साथ लेकर आना, आपके सारे कार्य पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे।
यह बात प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जावरा नगर पालिका द्वारा अमृत योजना के तहत 20 करोड़ रुपए की जल प्रदाय योजनाओं के शिलान्यास अवसर पर पिपलादौ रोड़ स्थित द ग्रेड पदमा रिर्सोट पर कहीं। आयोजन में विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि निरंतर कई वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनेतिक जीवन की शुरूआत करने वाले कैलाश विजयवर्गीय आज हमारे बीच नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री के रुप में प्रदेश की जनता के लिए सेवारत हैं। विधायक डॉ पाण्डेय ने जावरा के विकास के लिए अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की मांग मंत्री विजयवर्गीय से की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, विधायक प्रतिनिधि अजयसिंह भाटी, रतलाम विकास प्राधीकरण के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा भी अतिथि के रुप में मंचासीन रहे।
विपरित परिस्थितियों में किया काम –
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर कर स्वागत करते हुए नपाध्यक्ष अनम मोहम्मद युसूफ कड़पा ने अपने अब तक के कार्यकाल के विकास कार्यो का ब्यौरा मंत्री के समक्ष रखा। वहीं पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ कड़पा ने कहा कि विपरित परिस्थितियों में जावरा के विकास में काम किया हैं और आगे भी निरंतर करते रहेंगे। कड़पा ने नगरीय प्रशासन मंत्री से जावरा शहर के विकास के लिए विभिन्न सौगात दिए जाने की मांग भी मंच के माध्यम से की।
किया जल प्रदाय योजनाओं को शिलान्यास –
आयोजन के दौरान अतिथियों ने अमृत योजना के अंतर्गत जल प्रदाय योजना हेतु रू. 1815.06 लाख से जावरा शहर में तीन नवीन पेयजल टंकिया, शहर में 79 कि.मी. की नवीन पयेजन पाईप लाईन (डिस्ट्रिब्युशन नेटवर्क), सम्पवेन निर्माण एवं अनुत-2 योजना के अंतर्गत जन स्त्रोत उन्नयन हेतु 186.82 लाख रूपये के विकास कार्यो का शिलान्यास किया।
नगर विकास की इन मांगों पर मंत्री ने दी सहमति –
आयोजन के दौरान नपाध्यक्ष अनम युसूफ कड़पा ने जावरा शहर के विकास को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें निकाय में 75 नवीन कर्मचारी रखे जाने, शहर के सभी प्रमुख मार्गो पर डामरीकरण हेतु 1.50 करोड़ रूपए प्रदान करने, तालनाका एवं पिपलौदा रोड़ पर सेंट्रल लाईटिंग एवं डिवाईडर हेतु 1.50 करोड़ रूपए प्रदान करने, नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन निर्माण के साथ सिहस्थ मद से जावरा के विकास कार्यो के लिए मांग की हैं। जिस पर मंत्री विजयवर्गीय ने सभी मांगों पर सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।
कन्या पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ –
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वतीजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जलित कर किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री और अतिथियों ने कन्या पूजन कर कन्याओं को पुरूस्कृत किया। स्वागत भाषण नपाध्यक्ष अनम कड़पा ने दिया। अतिथियों का स्वागत नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, सीएमओ राहुल शर्मा, सहायक यंत्री शुभम सोनी, उपयंत्री महेशचंद सोनी, राजीव राव, लोकेश कुमार विजय नपा सभापति मुस्तकीम मंसूरी, लोकेश विजवा, कविता कल्याणे, रामकुंवर औरा, इरफान मुबारिक हुसैन, आसिफ कबाड़ी, यास्मीन इमरान कबाड़ी, पार्षद सुलेमान खा, सोनु सोलंकी, अनिल मोदी, तेजसिंह कदम, शिवेन्द्र माथुर, रजत सोनी, जानी बाई धाकड़, भावना शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अनिस कल्याणे, राजेश धाकड़, सोनू यादव, विनोद औरा, दशरथ कसानिया के साथ नपा अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, नपा कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक व पत्रकार उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने किया। आभार सीएमओ राहुल शर्मा ने माना।

००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

